जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में आदिवासी क्षेत्र कुशलगढ़ में घरेलू उद्योग धंधों, सिलाई कढ़ाई, मेंहदी प्रशिक्षण और अन्य स्थानीय कार्यों के स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनी महिलाओं ने मुलाकात की। राज्यपाल ने जनजातीय क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण के प्रयासों की सराहना की।
महिला सशक्तीकरण: राज्यपाल कलराज मिश्र से कुशलगढ़ क्षेत्र की आदिवासी आत्मनिर्भर महिलाओं ने मुलाकात कर अपने अनुभव सुनाए
कुशलगढ़ और आस पास के आदिवासी क्षेत्र की इन महिलाओं ने राज्यपाल मिश्र को बताया कि कैसे स्थानीय संसाधनों, सिलाई, मेंहदी, कंप्यूटर आदि का सुनियोजित प्रशिक्षण लेकर उन्होंने गांवों में अपनी दुकान खोली, बाजार में उत्पाद बेच रही हैं और अन्य रोजगार गतिविधियों से तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं
HIGHLIGHTS
- कुशलगढ़ और आस पास के आदिवासी क्षेत्र की इन महिलाओं ने राज्यपाल मिश्र को बताया कि कैसे स्थानीय संसाधनों, सिलाई, मेंहदी, कंप्यूटर आदि का सुनियोजित प्रशिक्षण लेकर उन्होंने गांवों में अपनी दुकान खोली, बाजार में उत्पाद बेच रही हैं और अन्य रोजगार गतिविधियों से तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं
संबंधित खबरें

राज्यपाल मिश्र ने आदिवासी क्षेत्र में कार्य कर रही इन महिलाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों को रुचि लेकर सुना तथा कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता से ही जनजातीय क्षेत्रों का तेजी से विकास हो सकता है।
कुशलगढ़ और आस पास के आदिवासी क्षेत्र की इन महिलाओं ने राज्यपाल मिश्र को बताया कि कैसे स्थानीय संसाधनों, सिलाई, मेंहदी, कंप्यूटर आदि का सुनियोजित प्रशिक्षण लेकर उन्होंने गांवों में अपनी दुकान खोली, बाजार में उत्पाद बेच रही हैं और अन्य रोजगार गतिविधियों से तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। उन्होंने अपने उत्पाद भी राज्यपाल मिश्र को दिखाए। ‘प्रतिध्वनिष्‘ संस्थान की सचिव डॉ. निधि जैन ने आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं की आत्मनिर्भरता की ‘सखी‘ योजना के बारे में भी राज्यपाल मिश्र को बताया तथा स्वरोजगार के ऐसे प्रयासों में सहयोग के लिए आग्रह किया।
राज्यपाल मिश्र ने महिला सशक्तीकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए जनजातीय क्षेत्रों में स्थानीय स्तर के लघु और कुटीर उद्योगों से जुड़ी उद्यमिता विकास के और अधिक प्रयास किए जाने पर जोर दिया।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया