नई दिल्ली | Mizoram Railway Bridge Collapse: देश के मिजोरम राज्य में बुधवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है।
निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज ढहा: मिजोरम में दर्दनाक हादसा, 17 श्रमिकों की मौत, मलबे में दबे, कई लापता, रेस्क्यू जारी
आइजोल में आज एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। लगभग 35-40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। हादसे के बाद से मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में कई लोग गंभीर घायल है। जिनका उपचार किया जा रहा है।
HIGHLIGHTS
- आइजोल में आज एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। लगभग 35-40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। हादसे के बाद से मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में कई लोग गंभीर घायल है। जिनका उपचार किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
राजधानी आइजोल में आज एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। लगभग 35-40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है।
हादसे के बाद से मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में कई लोग गंभीर घायल है। जिनका उपचार किया जा रहा है।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे राजधानी आइजोल से 21 किमी दूर साइरांग इलाके में ये भीषण हादसा हुआ है।
इस हादसे पर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोराम थांगा ने गहरा दुख जताया है।
संबंधित खबरें
पुलिस के अनुसार, जिस वक्त ये भीषण हादसा हुआ उस समय वहां करीब 35 से 40 लोग मौजूद थे।
इन सभी के मलबे में दबे की संभावना जताई गई है। पुल के मलबे से सभी मृतकों के शवों को निकाला जा चुका है।
लेकिन कई लोग लापता बताए गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
कुरूंग नदी पर बन रहा था पुल
जानकारी के अनुसार, जिस निर्माणाधीन पुल पर हादसा हुआ है वह बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था।
जमीन से पुल की ऊंचाई लगभग 341 फीट है। इसमें कुल 4 पिलर हैं।
तीसरे और चौथे पिलर के बीच कार्य चल रहा था। तभी इनके बीच का गर्डर अचानक टूटकर गिर गया। हादसे का शिकार सभी मजदूर इसी गर्डर पर काम कर रहे थे।
सीएम बोले- शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना
राज्य के सीएम जोराम थांगा ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि- ‘मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।’
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल