जयपुर | RAS Officers Transfer: राजस्थान की गहलोत सरकार विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले लगातार प्रशासन में फेरबदल करती दिख रही है।
देर रात बड़ा फेरबदल: पहले नए जिलों का गठन, अब 17 RAS अधिकारियों का ट्रांसफर, 11 नए जिलों में लगाए ADM
प्रदेशवासियों को फ्री स्मार्टफोन (Free Smartphone) और बिजली बिल में सरचार्ज में छूट के बाद देर रात बड़ा फेरबदल कर दिया। पिछले दिनों राजस्थान में 19 नए जिलों और 3 संभागों के गठन के बाद एक बार फिर से RAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
HIGHLIGHTS
- प्रदेशवासियों को फ्री स्मार्टफोन (Free Smartphone) और बिजली बिल में सरचार्ज में छूट के बाद देर रात बड़ा फेरबदल कर दिया। पिछले दिनों राजस्थान में 19 नए जिलों और 3 संभागों के गठन के बाद एक बार फिर से RAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
संबंधित खबरें
सीएम गहलोत ने गुरूवार को प्रदेशवासियों को फ्री स्मार्टफोन (Free Smartphone) और बिजली बिल में सरचार्ज में छूट के बाद देर रात बड़ा फेरबदल कर दिया।
पिछले दिनों राजस्थान में 19 नए जिलों और 3 संभागों के गठन के बाद एक बार फिर से RAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। साथ ही तीन जिलों राजसमंद, श्रीगंगानगर और धौलपुर के एडीएम भी बदले हैं।
फिर देर रात किया बड़ा फेरबदल
कार्मिक विभाग ने बीती देर रात तबादलों के आदेश जारी किए हैं। इन तबादलों में 17 आरएएस अधिकारियों का फेरबदल किया गया है।
संबंधित खबरें
इनमें से 11 अधिकारियों को नए जिलों में अतिरिक्त जिला कलक्टर लगाया गया है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार...
- दिनेशकुमार शर्मा को जयपुर ग्रामीण,
- रवि विजय को दूदू,
- नरेश कुमार मालव को राजसमंद,
- डॉ बजरंग सिंह को खैरथल,
- ओमप्रकाश-प्रथम को जोधपुर ग्रामीण,
- अरविंद कुमार जाखड़ को श्रीगंगानगर,
- जितेंद्र सिंह राठौर को प्रतापगढ़,
- कपूर शंकर मान को अनूपगढ़,
- बालकृष्ण तिवारी को धौलपुर,
- चंदन दुबे को शाहपुरा,
- राकेश कुमार गुप्ता-प्रथम को ब्यावर,
- कालूराम खौड़ को फलौदी,
- चंद्रशेखर भंडारी को सांचौर,
- राजकुमार कस्वां को दौसा,
- दिनेश चंद धाकड़ को केकड़ी
- दुर्गाशंकर मीणा को सलूंबर में अतिरिक्त जिला कलक्टर नियुक्त किया गया है।
इसी के साथ दिनेश कुमार शर्मा को अतिरिक्त जिला कलक्टर, जयपुर प्रथम का अति. कार्यभार भी सौंपा गया है।
वहीं, नवीन यादव एवं अशोक सांगवा को पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है तो कैलाश चंद को श्रीगंगानगर नगर विकास न्यास में सचिव बनाया गया है।
आपको बता दें कि गहलोत सरकार विधानसभा चुनावों से पहले लगातार प्रशानिक फेरबदल में लगी हुई है। तीन दिन पहले ही गहलोत सरकार ने 22 आईएएस और 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे और सभी नवगठित जिलों में जिला कलेक्टर और एसपी की नियुक्ति की गई थी।
इसी के साथ 3 नवगठित संभाग सीकर, पाली और बांसवाड़ा में भी संभागीय आयुक्तों की नियुक्ति की गई थी।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल