सिरोही | राजस्थान के सिरोही जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं।
सिरोही में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-ट्रक की जबरदस्त टक्कर में महिला समेत दो की मौत, कई घायल
सिरोही जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। ये सड़क हादसा एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के टक्कराने से हुआ।
HIGHLIGHTS
- सिरोही जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। ये सड़क हादसा एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के टक्कराने से हुआ।
संबंधित खबरें
ये सड़क हादसा एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के टक्कराने से हुआ। दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक पलट गया।
हादसे में दो लोगों की मौत दर्दनाक मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह ये हादसा सिरोही जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के हनुमान टेकरी के पास नेशनल हाईवे पर हुआ।
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
संबंधित खबरें
पालनपुर की ओर जा रहे थे कार सवार
जानकारी में सामने आया है कि कार में सवार लोग स्वरुपगंज से पालनपुर की ओर जा रहे थे, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही उनकी कार हनुमान टेकरी के पास ट्रक भिड़ गई।
टक्कर के बाद कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया।
तीनों घायलों का इलाज राजकीय अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
#आबूरोड राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक-कार के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना में शिवगंज व सुमेरपुर निवासी दो लोगों की मौत का समाचार बेहद दुःखद हैं।
दुर्घटना में अन्य तीन लोगो की हालात नाजुक है। घायलों को उच्च उपचार के लिए गुजरात रेफर किया हैं।
मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने व मृतकों… pic.twitter.com/1rTdDrI7hZ
विधायक संयम लोढ़ा ने जताया दुख
इस भीषण हादसे पर सिरोही विधायक संयम लोढ़ा दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक-कार के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना में शिवगंज व सुमेरपुर निवासी दो लोगों की मौत का समाचार बेहद दुखद हैं।
दुर्घटना में अन्य तीन लोगो की हालात नाजुक है। घायलों को उच्च उपचार के लिए गुजरात रेफर किया हैं।
मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने व मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल