दौसा | Dausa Bus Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हैं।
दौसा में भीषण बस हादसा: पुलिया की रेलिंग तोड़ रेलवे ट्रैक पर गिरी बस, 4 की मौत, 28 घायल, गंभीर जयपुर रेफर
जयपुर-दौसा नेशनल हाईवे नंबर 21 पर बस जैसे ही कलेक्ट्रेट सर्किल पुलिया पर पहुंची तो बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे बस दीवार तोड़ती हुई करीब 50 फीट की ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर जा गिरी।
HIGHLIGHTS
- जयपुर-दौसा नेशनल हाईवे नंबर 21 पर बस जैसे ही कलेक्ट्रेट सर्किल पुलिया पर पहुंची तो बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे बस दीवार तोड़ती हुई करीब 50 फीट की ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर जा गिरी।
संबंधित खबरें
यहां जयपुर-दौसा नेशनल हाईवे नंबर 21 पर रविवार देर रात एक बस पुलिया से रेलवे ट्रैक पर गिर गई। यह हादसा दौसा कलेक्ट्रेट के नजदीक सर्किल के पास हुआ है।
इस हादसे में बस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की बाद में मौत हो गई। हादसे के बाद बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
हरिद्वार से उदयपुर जा रही थी बस
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुई बस हरिद्वार से उदयपुर जा रही थी।
संबंधित खबरें
तभी रात को तकरीबन 2ः15 बजे बस हादसे का शिकार हो गई।
चालक ने खोया नियंत्रण, पुलिया से नीचे गिरी बस
बताया जा रहा है है कि बस जैसे ही कलेक्ट्रेट सर्किल पुलिया पर पहुंची तो बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे बस दीवार तोड़ती हुई करीब 50 फीट की ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर जा गिरी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बस के रेलवे ट्रेक पर गिरी होने के कारण पुलिस ने दोनों ओर से रेलवे यातायात को भी रोकवा दिया, ताकि और बड़ा हादसा न हो।
हादसे में घायल करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि गंभीर घायल को जयपुर रेफर किया गया है।
दौसा एसडीएम राजकुमार कस्वा समेत सभी अधिकारी हादसे को लेकर एक्शन में हैं। अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
दौसा कलेक्टर कमर उल जमान ने राहत कार्यों का जायजा लेते हुए चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
दौसा में बस हादसे पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि दौसा में बस के पुलिया से नीचे गिरने से हुए हादसे में मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल