अजमेर | अजमेर के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के गांव देराठू में नाड़ी में डूबने से एक 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई। तीन बालक नहाने के लिए उतरे थे और एक गहरे पानी की तरफ चला गया।
AJMER: नाड़ी में डूबने से 6 वर्षीय बालक अभिषेक की मौत, तीन दोस्तों के साथ गए थे नहाने, गहरे पानी की तरफ जाने से डूबा
अजमेर के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के गांव देराठू में नाड़ी में डूबने से एक 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई। तीन बालक नहाने के लिए उतरे थे और एक गहरे पानी की तरफ चला गया। इसके बाद बच्चों ने ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस व प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
HIGHLIGHTS
- थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय ने बालक अभिषेक को तालाब से बाहर निकालते ही नसीराबाद राजकीय अस्पताल पंहुचाया, जहां चिकित्सको ने ऑक्सीजन आदि लगाकर बालक को बचाने के लिए काफी मशक्कत की,लेकिन बालक की मृत्यु हो गई।
संबंधित खबरें
इसके बाद बच्चों ने ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस व प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
देराठू गांव में स्थित चंपालिया नाड़ी में गांव के 3 बच्चे नहाने के लिए उतरे थे। लेकिन उनमें से एक बालक अभिषेक पुत्र सत्यनारायण नहाते समय नाड़ी में आगे गहरे पानी की तरफ चले जाने से डूब गया जिसके कारन बच्चे की मृत्यु हो गयी।
संबंधित खबरें
जिस पर बालक अभिषेक (abhishek) के साथ नहाने आए दोनों बालक घबरा गए और तुरंत नाड़ी से बाहर निकल कर गॉव की तरफ दौड़े और बालक अभिषेक के नाड़ी में डूबने की सूचना ग्रामीणों को दी।
यह सुन कर गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण नाड़ी पर एकत्रित हो गए और नाड़ी में उतरकर बालक की तलाश शुरू कर दी।
सूचना मिलने पर नसीराबाद सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय (prahlad sahay) भी मौके पर पंहुचे और ग्रामीणों की सहायता से नाड़ी में डूबे बालक की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए।
देखते ही देखते कई ग्रामीण युवक जो तैरना जानते थे उन्होंने नाड़ी में उतरकर बालक की तलाश की। जिस पर कुछ समय बाद गहरे पानी में बालक मिल गया जिसे बाहर निकाला गया।
थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय ने बालक अभिषेक को तालाब से बाहर निकालते ही नसीराबाद राजकीय अस्पताल पंहुचाया, जहां चिकित्सको ने ऑक्सीजन आदि लगाकर बालक को बचाने के लिए काफी मशक्कत की,लेकिन बालक की मृत्यु हो गई।
सूचना मिलने पर तहसीलदार महेश कुमार शेषमा भी मौके पर पंहुचे और सदर थाना प्रभारी सहाय से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। सदर थाना पुलिस ने संदिग्ध मृत्यु का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
ताज़ा खबरें
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कटौती: क्या अब घटेंगे दाम? जानिए ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
राजनीति
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
क्रिकेट
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
क्राइम