उदयपुर | राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें 2 पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों के गंभीर घायल होने की सूचना है।
उदयपुर में भीषण हादसा: गुम हुई बेटी को तलाश रहे परिवार की कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर
ट्रेलर की तेज रफ्तार का पता इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर चालक ने पहले कार को चपेट में लिया फिर आगे चल रहे ट्रेलर को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक और खलासी दोनों ही मौके से फरार हो गए।
HIGHLIGHTS
- ट्रेलर की तेज रफ्तार का पता इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर चालक ने पहले कार को चपेट में लिया फिर आगे चल रहे ट्रेलर को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक और खलासी दोनों ही मौके से फरार हो गए।
संबंधित खबरें
जानकारी के अनुसार, ये हादसा उदयपुर के गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर हुआ है।
हादसे के बाद हाइवे मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
गुम हुई बेटी को तलाश रहा था परिवार
संबंधित खबरें
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के सिंधी की छावनी निवासी कार सवार अपने परिवार की लड़की गुम हो जाने के चलते उसे तलाशने में लगे थे।
लड़की की लोकेशन अहमदाबाद के समीप आ रही थी। इसके चलते थाने में मामला दर्ज करवा कर रविवार को लोकेशन के आधार पर लड़की की तलाशी के लिए जा रही थी।
इसी दौरान मालवा चौरा की पुलिया के समीप पीछे से तेज रफ्तार एक ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार में सवार अरविंद, आशीष, हिमांशु, ओमप्रकाश, गिरवर के अलावा एएसआई औकार सिंह, हेड कांस्टेबल आकाश सिंह, थाना दमोह जिला भिंड मध्य प्रदेश गंभीर घायल हो गए।
पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है।
भगवान का शुक्र रहा कि, हादसे में किसी की जान नहीं गई।
ट्रेलर की तेज रफ्तार का पता इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर चालक ने पहले कार को चपेट में लिया फिर आगे चल रहे ट्रेलर को भी टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक और खलासी दोनों ही मौके से फरार हो गए। पुलिस अब हादसे की जांच करते हुए दोनों की तलाश में जुटी हुई है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल