झालावाड़ | राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर टिकटों की मारा मारी के बीच बड़ी खबर सामने आई है।
झालावाड़ पुलिस जुटी तलाशने में: टिकट मिलने के बाद अचानक गायब हुआ आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी, पार्टी में हड़कंप
टिकट मिलने के बाद आम आदमी पार्टी का एक प्रत्याशी अचानक गायब हो गया है। गायब होने वाले प्रत्याशी का नाम दीपेश सोनी है और ’आप’ पार्टी ने उन्हें झालावाड़ जिले की खानपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
HIGHLIGHTS
- टिकट मिलने के बाद आम आदमी पार्टी का एक प्रत्याशी अचानक गायब हो गया है। गायब होने वाले प्रत्याशी का नाम दीपेश सोनी है और ’आप’ पार्टी ने उन्हें झालावाड़ जिले की खानपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
संबंधित खबरें
टिकट मिलने के बाद आम आदमी पार्टी का एक प्रत्याशी अचानक गायब हो गया है।
जानकारी के अनुसार, गायब होने वाले प्रत्याशी का नाम दीपेश सोनी है और ’आप’ पार्टी ने उन्हें झालावाड़ जिले की खानपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
उनका नाम एक दिन पहले ही लिस्ट में आया था। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने शनिवार को अपने 21 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी। जिसमें दीपेश सोनी का नाम भी था।
आप से टिकट मिलते ही दीपेश अचानक से गायब हो गए। उनके लापता होने की खबर से सियासी हड़कंप मचा हुआ है।
संबंधित खबरें
गुमशुदगी का मामला दर्ज
आप प्रत्याशी दीपेश सोनी के अचानक गायब होने के बाद घबराए परिजनों ने झालावाड़ जिले के पनवाड़ पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है।
परिजनों की ओर से दर्ज करवाई रिपोर्ट के अनुसार, दीपेश सोनी चार दिन पहले व्यापारिक काम से हैदराबाद गए हुए थे, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटे है।
दीपेश सोनी का मोबाइल भी बंद आ रहा है। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पनवाड़ थाने की पुलिस टीम दीपेश सोनी की तलाश में हैदराबाद के लिए रवाना हो गई है।
राजस्थान में 25 नवंबर को होने है चुनाव
बात दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसके लिए सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नामों की सूचियां जारी करने में लगी हुई हैं।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल