thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

बोले प्रदेशाध्यक्ष: कांग्रेस-बीजेपी और भ्रष्टाचार का सफाया करने आ गई ’आप’ की झाड़ू

desk desk

’आप’ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने दोनों ही पार्टियों पर फिर से निशाना साधा है। वहीं, प्रदेश की गहलोत सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर भी  भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला है। 

HIGHLIGHTS

  • ’आप’ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने दोनों ही पार्टियों पर फिर से निशाना साधा है। वहीं, प्रदेश की गहलोत सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर भी  भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला है। 
aap leader naveen paliwal spoke broom has come to wipe out congress bjp and corruption

जयपुर । राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के जरिए पांव पसारने की कोशिश में लगी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का कांग्रेस और भाजपा पर प्रहार लगातार जारी है। 

’आप’ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने दोनों ही पार्टियों पर फिर से निशाना साधा है। 

वहीं, प्रदेश की गहलोत सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर भी  भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी और भ्रष्टाचार का चोली दामन का साथ है, जहां-जहां कांग्रेस और बीजेपी की सरकारें होंगी वहां भ्रष्टाचार भी जरूर होगा। 

जिसके कई उदाहण प्रदेश की जनता ने पिछली वसुंधरा सरकार में देखे और अब कांग्रेस की गहलोत सरकार के दौरान तो सरकारी कार्यालयों में भी बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ। 

पालीवाल ने कहा कि हाल ही में केंद्रीय सतर्कता आयोग की वार्षिक रिपोर्ट ने केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी की कलई खोल कर रख दी है।

नवीन पालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमेशा से कहते आए हैं कि बीजेपी शासित केंद्र सरकार भ्रष्टाचार का सागर है, जहां हर महत्वपूर्ण पद पर बैठा व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त है। 

केंद्रीय सतर्कता आयोग की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि केंद्र सरकार के सभी विभागों और संगठनों के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की कुल 1 लाख 15 हजार 203 शिकायतें मिली थी। जिसमें सबसे ज्यादा 46 हजार 643 शिकायतें गृह मंत्रालय की थी। जिनमें अभी तक 85 हजार 437 शिकायतों का ही निपटारा किया गया है जबकि 29 हजार 766 शिकायतें अभी भी पेंडिंग हैं।

आप प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ये तो सिर्फ एक साल की रिपोर्ट है अगर मोदी सरकार के 9 वर्षों का डाटा निकाला जाएगा तो ये साबित हो जाएगा कि बीजेपी और केंद्र सरकार में भ्रष्टाचार नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार की दम पर केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी है।

नवीन पालीवाल ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने 9 वर्षों के काम तो बताए लेकिन कारनामें छुपा लिये थे जो कि अब सामने आ रहे हैं। 

प्रदेश में अब केजरीवाल की झाड़ू आ चुकी है

राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस का भ्रष्टाचारी एजेंडा नहीं चलेगा क्योंकि प्रदेश में अब अरविंद केजरीवाल की झाड़ू आ चुकी है जिसका मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का सफाया करना है। 

राजस्थान की जनता इस बार भ्रष्टाचार से इकट्ठा किए गए पैसे से चुनाव लड़ने वाली पार्टियों को नहीं बल्कि आम आदमी के सहयोग से बनी पार्टी को सत्ता की कुर्सी सौंपेगी तभी प्रदेश से भ्रष्टाचार का सफाया होगा।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें