जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले अशोक गहलोत सरकार ने कुछ ही दिनों के अंतराल में कई बार प्रशासनिक फेरबदल कर दिए।
अधिकारियों का कुर्सी मोह: 27 RAS पर कार्यवाही की तैयारी, तबादलों के बाद भी नहीं कर रहे नए पदों पर ज्वाइन
सरकार की तबादला सूची जारी करने के बाद भी कई आरएएस अधिकारियों का तो अपनी कुर्सी से मोह नहीं छूट रहा है।
HIGHLIGHTS
- सरकार की तबादला सूची जारी करने के बाद भी कई आरएएस अधिकारियों का तो अपनी कुर्सी से मोह नहीं छूट रहा है।
संबंधित खबरें
इस दौरान आईएएस, आईपीएस, आरपीएस से लेकर कई बड़े अधिकारियों के तबादले किए गए, जो कई अधिकारियों को रास नहीं आ रहे हैं।
ऐसे में अभी तक कई अधिकारियों ने तो अपनी जॉइनिंग ही नहीं दी है। लगता है कि सरकार द्वारा तबादला सूची जारी करने के बाद भी कई आरएएस अधिकारियों का तो अपनी कुर्सी से मोह नहीं छूट रहा है।
इन तारीखों को जारी हुई थी ट्रांसफर लिस्ट
बता दें कि राज्य सरकार के आदेशानुसार कार्मिक विभाग ने जुलाई और इस महीने अगस्त में अलग-अलग आदेश जारी करते हुए आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की थी।
संबंधित खबरें
ये ट्रांसफर लिस्ट 31 जुलाई, 10 अगस्त, 16 अगस्त और 20 अगस्त 2023 को जारी हुई थी।
जिसके बाद ट्रांसफर हुए सभी अधिकारियों को अपनी मौजूद कुर्सी छोड़कर नई जगह पर ज्वॉइन करना था।
लेकिन इन आदेशों के बावजूद भी 27 ऐसे अधिकारी है, जिन्होंने अब तक अपने नए पदों पर ज्वाइनिंग नहीं दी है।
कार्मिक विभाग द्वारा कार्रवाई की तैयारी
अधिकारियों द्वारा नई जगह पर ज्वाइन नहीं करने के बाद कार्मिक विभाग अब 27 आरएएस अधिकारियों पर कार्यवाही करने जा रहा है।
अभी तक जिन अधिकारियों ने नए पद पर ज्वाइन नहीं किया है उनमें से 11 अधिकारी ऐसे हैं, जिनकों चार्जशीट दी जा सकती है।
इसके अलावा 16 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने की तैयारी है।
इन अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस की तैयारी
- प्रियंका विश्नोई,
- शैफाली कुशवाहा,
- रोहित चौहान,
- प्रियंका तलानिया,
- विशाल दवे,
- अनिता मीना,
- अमृता चौधरी,
- राजपाल सिंह,
- राधेश्याम डेलू,
- कनक जैन,
- अशुल सिंह,
- आशीष कुमार,
- भगवत सिंह,
- मान सिंह मीणा,
- रामस्वरूप चौहान,
- सोहन राम चौधरी।
इसके अलावा जिन अधिकारियों ने कारण बताओ नोटिस को अब तक जवाब नहीं दिया उनके खिलाफ अब चार्जशीट और नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की सिफारिश की गई है। इनमें...
- गंगाधर मीणा,
- मीनू वर्मा,
- नरेश सिंह तंवर,
- अंजना सहरावत,
- बालकिशन तिवाड़ी,
- चेतन चौहान,
- संतोष कुमार मीना,
- विनित कुमार सुखाडिया
- विष्णु कुमार गोयल,
- दुर्गाशंकर मीणा,
- राकेश कुमार गुप्ता।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल