जयपुर, 30 जनवरी। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि मृदा परीक्षण लैब का निर्माण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता है तथा फलौदी विधानसभा क्षेत्र में एक मृदा परीक्षण प्रयोगशाला खोलने की कार्यवाही की जाएगी।
Rajasthan Vidhan Sabha: फलौदी विधानसभा में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला को खोलने की होगी कार्यवाही - कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि मृदा परीक्षण लैब का निर्माण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता है तथा फलौदी विधानसभा क्षेत्र में एक मृदा परीक्षण प्रयोगशाला खोलने की कार्यवाही की जाएगी।
HIGHLIGHTS
- प्रत्येक ग्राम पंचायत पर कृषि पर्यवेक्षक पद एवं मुख्यालय सृजित करने का कोई प्रस्ताव वर्तमान में विचाराधीन नहीं है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र फलोदी में कृषि पर्यवेक्षक के 40 पद सृजित हैं उनमें से 6 रिक्त हैं।
संबंधित खबरें
किरोड़ीलाल मीणा प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि फलौदी नया जिला बना है तथा इस क्षेत्र में कृषि पर्यवेक्षक के 40 पद सृजित हैं इनमें मात्र 6 पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में इस क्षेत्र में कृषि पर्यवेक्षक के 2 पदों पर पदस्थापन किया गया तथा अब 2 पदों पर और पदस्थापन कर दिया जाएगा।
इससे पहले विधायक पब्बा राम के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में कृषि मंत्री ने बताया कि क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं राज्य सरकार के नीतिगत निर्णयों के आधार पर नवीन पदों एवं मुख्यालयों का सृजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत पर कृषि पर्यवेक्षक पद एवं मुख्यालय सृजित करने का कोई प्रस्ताव वर्तमान में विचाराधीन नहीं है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र फलोदी में कृषि पर्यवेक्षक के 40 पद सृजित हैं उनमें से 6 रिक्त हैं।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
thinQ360