सिरोही। सिरोही में अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट राजस्थान की विधानसभा में पारित होने पर खुशी जाहिर की है। बार कौंसिल सिरोही के अध्यक्ष भंवर सिंह देवड़ा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने खुशी जताते हुए आतिशबाजी की।
सिरोही: कानून हुआ पास वकीलों ने किया नृत्य, सिरोही अधिवक्ताओं ने कानून पास होने पर जाहिर की खुशी
सिरोही। राजस्थान की विधानसभा में पारित हुआ अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम सिरोही में अध्यक्ष भंवरसिंह देवड़ा के नेतृत्व में जताई खुशी लम्बे समय से वकील इस कानून की मांग कर रहे थे
HIGHLIGHTS
- राजस्थान की विधानसभा में पारित हुआ अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम
- सिरोही में अध्यक्ष भंवरसिंह देवड़ा के नेतृत्व में जताई खुशी
- लम्बे समय से वकील इस कानून की मांग कर रहे थे
संबंधित खबरें

इस मौके पर देवड़ा ने कहा कि यह वकीलों की एकता, संघर्ष और समर्पण का ही परिणाम है कि राजस्थान की सरकार को वकीलों के लिए यह कानून पास करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि लम्बे समय से अधिवक्ता एकजुट होकर इस मांग के लिए संघर्षरत थे। उन्होंने कहा कि सभी वकील न्यायपालिका का भी आभार व्यक्त करते हैं क्योंकि न्यायपालिका अधिवक्ताओं के संरक्षक के रूप में रही है।
संबंधित खबरें
वकीलों ने अधिवक्ता स्वर्गीय जुगराज चौहान को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष देवड़ा ने बताया कि उनके साथ हुए हादसे ने ही वकील समुदाय को एक बुलंद आवाज के साथ खड़ा होने के लिए प्रेरित किया।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360