जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर जिला प्रशासन को निर्देश दिए है कि शहर में बरसाती पानी व झीलों के ओवरफ्लो जल की निकासी के लिए दीर्घकालिक योजना बनाई जाए।
अजमेर जलभराव प्रबंधन : वासुदेव देवनानी ने अजमेर में जलभराव की स्थिति की समीक्षा की
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कई क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। ऎसी जगहों से कई परिवार अन्यत्र अपने रिश्तेदारों के यहां जाना चाह रहे हैं
HIGHLIGHTS
- विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को अजमेर जिला कलक्टर लोक बंधु एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर में जल भराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया
संबंधित खबरें

इसके लिए राज्य सरकार से पूरा बजट दिलवाया जाएगा। अनासागर, फॉयसागर झील व बांडी नदी से सभी तरह के अतिक्रमण हटाकर झील का दायरा बढ़ाया जाएगा। बारिश के बाद फॉयसागर पाल के पास रपट व दीवार बनवाई जाएगी। शहर में जहां भी पानी भरा है, वहां युद्धस्तर पर पानी निकाला जाएगा। बिजली व खाद्य पदार्थों की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को अजमेर जिला कलक्टर लोक बंधु एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर में जल भराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया। देवनानी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अजमेर शहर में अतिवृष्टि एवं जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में राहत अभियान में तेजी लाएं। जलभराव वाले क्षेत्रों में दूध, पेयजल, खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए। जलभराव को समाप्त करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाए।
संबंधित खबरें

उन्होंने अजमेर शहर में जलभराव के जमीनी हालात की जानकारी ली। उन्होंने अजमेर शहर में कई जगह सड़कों और कॉलोनियों में भरे पानी को भी देखा। कई जगह घरों में पानी भर गया है। जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि ऎसी सभी जगहों को चिंहित कर राहत अभियान चलाया जाए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कई क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। ऎसी जगहों से कई परिवार अन्यत्र अपने रिश्तेदारों के यहां जाना चाह रहे हैं। इसके जाने व सामान आदि निकालने की व्यवस्था की जाए। कई कॉलोनियों में लोगों को दूध, ब्रेड, सब्जी व रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इन लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाए। इसी प्रकार जिन जगहों पर पानी जमा है, वहां पम्प व अन्य साधनों से पानी के निकलने की जगह बनाई जाए।
देवनानी ने निर्देश दिए कि हाथी भाटा के पास ब्रह्मपुरी में पानी भरा होने से लोगों का आना जाना नहीं हो पा रहा है। इनके लिए माकूल व्यवस्थाएं की जाएं। इसी तरह फॉयसागर रोड पर पुलिया व सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से राज कॉलोनी का सम्पर्क शहर से टूट गया है। यहां मिट्टी के कट्टे व अन्य साधनों से अस्थाई व्यवस्था की जाए।
देवनानी ने बजरंगगढ़ रोड़, ब्रह्मपुरी एस्केप चैनल, चौपाटी, चौरसियावास तालाब, बांडी नदी पर जाकर जमीनी हालात देखे। उन्होंने निर्देश दिए कि बजरंग गढ़ रोड़ पर पानी कम कर आवागमन शुरू किया जाए। पुलिया को ऊंचा किया जाए। एस्केप चैनल की गंभीरता से सफाई की जाए। इसी तरह ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एस्केप चैनल के कारण हुई जल भराव की स्थिति को भी तुरंत सुधारने को कहा गया। उन्होंने कहा कि बांडी नदी, फॉयसागर व आनासागर क्षेत्र से कच्चे, पक्के सभी तरह के अतिक्रमणों को शीघ्र हटाने की कार्रवाई की जाए। दोनों झीलों के भराव क्षेत्र बढ़ाया जाए।
देवनानी ने फॉयसागर झील की पाल का भी निरीक्षण किया। यहां झील का पानी कम होने के बाद रपट व सेफ्टी वॉल बनाई जाएगी। देवनानी ने शहर में बिजली गुल रहने पर कहा कि जहां पानी भराव के कारण परेशानी है, वहां जनरेटर लगाया जाए। इसी तरह सड़कों के पेचवर्क व मरम्मत का काम भी जल्दी शुरू हो। इस अवसर पर एडीए आयुक्त नित्या के. एवं नगर निगम आयुक्त देशल दान भी उपस्थित रहे।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360