अलवर: राजस्थान इंटेलिजेंस (Rajasthan Intelligence) ने अलवर (Alwar) निवासी मंगत सिंह (Mangat Singh) को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी दो साल से पाक महिला हैंडलर के संपर्क में था।
अलवर में जासूस गिरफ्तार: अलवर: ISI के लिए जासूसी करने वाला मंगत सिंह गिरफ्तार
राजस्थान इंटेलिजेंस (Rajasthan Intelligence) ने अलवर (Alwar) निवासी मंगत सिंह (Mangat Singh) को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी दो साल से पाक महिला हैंडलर के संपर्क में था।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान इंटेलिजेंस ने अलवर से जासूस मंगत सिंह को पकड़ा। आरोपी दो साल से पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में था। मंगत सिंह अलवर छावनी की गोपनीय जानकारी आइएसआइ को दे रहा था। उसे शासकीय गुप्त बात अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
संबंधित खबरें
अलवर से ISI का जासूस गिरफ्तार
राजस्थान इंटेलिजेंस ने शुक्रवार को अलवर निवासी मंगत सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले दो साल से एक पाकिस्तानी महिला हैंडलर के लगातार संपर्क में था।
इंटेलिजेंस अधिकारियों ने मंगत सिंह को शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
आरोपी अलवर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है।

कैसे आया संदेह के घेरे में?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से प्रदेश के सामरिक महत्व वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही थी।
हाल ही में अलवर छावनी की निगरानी के दौरान मंगत सिंह की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।
इसके बाद से इंटेलिजेंस उसकी गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही थी।
गहन जांच-पड़ताल के बाद अब आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
सेना की गोपनीय जानकारी देता था पाक महिला को
आरोपी मंगत सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए जासूसी कर रहा था।
वह राष्ट्रीय राजधानी के नजदीक स्थित अति महत्वपूर्ण अलवर छावनी और अन्य सामरिक स्थलों की गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी महिला हैंडलर को सोशल मीडिया के माध्यम से भेज रहा था।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला हैंडलर के हनीट्रैप और धनराशि मिलने के लालच में आकर आरोपी सेना संबंधी व अन्य संवेदनशील सूचनाएं उपलब्ध करवा रहा था।
सुरक्षा एजेंसियां अब उससे आगे की पूछताछ कर रही हैं ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
thinQ360