डूंगरपुर | भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में चुनावी रणभेरी करते हुए रविवार को अपनी दूसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा को बेणेश्वर धाम से रवाना किया।
2024 में दूरबीन से भी दिखाई नहीं देंगे: बेणेश्वर में अमित शाह की दहाड़, गहलोत सरकार ने जनता को दिया धोखा
परिवर्तन यात्रा को रवाना करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा समाप्त होने तक गहलोत सरकार की विदाई तय हो जाएगी।
HIGHLIGHTS
- परिवर्तन यात्रा को रवाना करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा समाप्त होने तक गहलोत सरकार की विदाई तय हो जाएगी।
संबंधित खबरें
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।
परिवर्तन यात्रा को रवाना करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा समाप्त होने तक गहलोत सरकार की विदाई तय हो जाएगी।
कांग्रेस सनातन धर्म का अपमान कर रही है। ये लोग जितना बोलेंगे, उतना कम होते जाएंगे और 2024 में दूरबीन से भी दिखाई नहीं देंगे।
INDI Alliance हिंदू धर्म को समाप्त कर सत्ता हथियाना चाहता है। pic.twitter.com/iEzKNXavlA
संबंधित खबरें
शाह ने अपने संबोधन में कहा कि डूंगरपुर की धरती हमेशा वीरों की धरती रही है। बेणेश्वर धाम की इस पावन धरा पर भाजपा की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ की शुरुआत होने जा रही है।
ये वहीं धरा है जहां से राजस्थान और गुजरात के आदिवासी भाईयों ने महाराणा प्रताप के साथ रहकर वर्षों तक युद्ध करके मुगलों की सेना के दांत खट्टे किए थे।
गहलोत सरकार ने जनता को धोखा दिया
इस दौरान अमित शाह ने अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि, गहलोत बताएं यूपीए सरकार ने राजस्थान को क्या दिया? गहलोत सरकार ने राजस्थान की जनता को धोखा दिया है।
गहलोत सरकार ने राजस्थान को भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण दिया है।
गहलोत ने 5 साल में घोटालों के अलावा कुछ नहीं दिया। यूपीए सरकार में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए, लेकिन अब बीजेपी ने राजस्थान में परिवर्तन का संकल्प लिया है।
बीते दिन सवाई माधोपुर से पहली यात्रा की हुई थी शुरूआत
बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फैंकने का संकल्प लिए भाजपा प्रदेश की चारों दिशाओं से परिवर्तन यात्रा निकाल रही है।
इसके तहत बीते दिन शनिवार को सवाई माधोपुर जिले से पहली परिवर्तन यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल