जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक पार्टियों में ही नहीं बल्कि प्रशासन में भी बड़े उलटफेर हो रहे हैं।
IPS अफसरों के तबादले: चुनावों से पहले गहलोत सरकार का बड़ा फेरबदल जारी
पुलिस महकमें में हुए इस बड़े फेरबदल से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने अब 5 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए है।
HIGHLIGHTS
- पुलिस महकमें में हुए इस बड़े फेरबदल से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने अब 5 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए है।
संबंधित खबरें
अब राजस्थान के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है।
बीती देर रात हुए पुलिस महकमें में हुए इस बड़े फेरबदल से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने अब 5 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए है।
आपको बता दें कि राजस्थान में इसी साल विधान सभा चुनाव होने है और गहलोत सरकार लगातार अधिकारियों के ट्रांसफर करने में लगी है।
संबंधित खबरें
पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर की यह दूसरी लिस्ट है। इससे पहले 13 फरवरी को 75 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट जारी की थी।
राज्य के कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, वरिष्ठ आईपीएस सुनील दत्त को अतिरिक्त महानिदेश पुलिस नियम पुुलिस मुख्यालय, जयपुर लगाया गया है।
इसी के साथ जगदीश चंद्र शर्मा को उपमहानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी सीबी जयपुर लगाया गया है।
ओमप्रकाश द्वितीय को उपमहानिरीक्षक पुलिस, सुरक्षा जयपुर ट्रांसफर किया गया है तो विकास कुमार को महानिरीक्षक पुलिस, आरएसी जयपुर लगाया गया है।
इसके अलावा डॉक्टर प्रशाखा माथुर को अतिरिक्त महानिदेश पुलिस पुनर्गठन, राजस्थान, पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
वहीं दूसरी ओर, सीएम गहलोत का राहुल गांधी को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला लगातार जारी है। शुक्रवार को सीएम गहलोत ने भाजपा के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी ने साजिश रच राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराया है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल