सांचौर | सरवाना थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए राजस्थान के मोस्ट वांटेड अपराधी और 1 लाख रुपए के इनामी भजनलाल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। सांचौर एसपी हरि शंकर ने बताया कि भजनलाल के खिलाफ राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 20 से अधिक गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। पिछले चार महीनों से पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।
सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड भजनलाल बिश्नोई गिरफ्तार
सांचौर पुलिस ने इस ऑपरेशन को एडिशनल एसपी सुरेश मेहरानिया और डीवाईएसपी जेठुसिंह करणोत के निर्देशन में अंजाम दिया
HIGHLIGHTS
- सरवाना थानाधिकारी सुरजभानसिंह की अगुवाई में इस टीम में हेड कांस्टेबल रघुनाथराम, कांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल गिरधरसिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
संबंधित खबरें

मंदिर में प्रसादी चढ़ाने आया, पुलिस ने पीछा कर किया गिरफ्तार
भजनलाल हर वर्ष गोगा नवमी के अवसर पर सांचौर के पास झाब गांव स्थित एक मंदिर में प्रसादी चढ़ाने आता था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मंदिर के आस-पास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी थी। 11 सितंबर की रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भजनलाल अपने घर के पास है। इसके बाद सिविल ड्रेस में पुलिस के जवानों ने उसके घर के आस-पास घेराबंदी कर दी।
12 सितंबर को दोपहर एक बजे के करीब भजनलाल मंदिर में प्रसादी चढ़ाने पहुंचा, तभी पुलिस ने उसका पीछा करते हुए करीब आधा किलोमीटर बाद उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान भागते समय भजनलाल को मामूली चोट भी आई है। पुलिस ने बताया कि भजनलाल भीनमाल थाने का हार्डकोर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है।
विशेष टीम ने किया ऑपरेशन लीड
संबंधित खबरें
सांचौर पुलिस ने इस ऑपरेशन को एडिशनल एसपी सुरेश मेहरानिया और डीवाईएसपी जेठुसिंह करणोत के निर्देशन में अंजाम दिया। सरवाना थानाधिकारी सुरजभानसिंह की अगुवाई में इस टीम में हेड कांस्टेबल रघुनाथराम, कांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल गिरधरसिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
शहर की सड़कों पर पैदल घुमाया, आमजन में भरोसा और अपराधियों में डर
पकड़े जाने के बाद सांचौर पुलिस ने मोस्ट वांटेड अपराधी भजनलाल बिश्नोई को सख्त पुलिस घेरे में शहर की सड़कों पर पैदल घुमाया। इसका उद्देश्य जनता के बीच अपराधियों के प्रति डर को खत्म करना और आम नागरिकों में विश्वास कायम करना था। भजनलाल को चार रास्ते से मैन बाजार होते हुए कोर्ट में पेश किया गया। इस घटना से पुलिस का संदेश साफ था— "आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय।"
इस कार्रवाई से जहां पुलिस की कड़ी मेहनत और सतर्कता सामने आई है, वहीं जनता में भी अपराध के खिलाफ पुलिस की सख्ती को लेकर सराहना हो रही है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360