जयपुर | Jal Jeevan Mission Scam: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के चेहरे खिल गए हैं, तो वहीं कई नेताओं के पसीने भी छूटने लगे हैं।
राजस्थान में ईडी का एक्शन: भाजपा ने जताई खुशी, कहा- जल जीवन मिशन घोटाले में मंत्री और विधायकों का सीधा कनेक्शन
भाजपा का कहना है कि जब देश के सबसे बड़े पेयजल मिशन योजना में भ्रष्टाचार हुआ है तो ये कार्रवाई तो होनी ही चाहिए। बता दें कि शुक्रवार को ईडी की टीम ने एक्शन लेते हुए राजधानी जयपुर समेत कई जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
HIGHLIGHTS
- भाजपा का कहना है कि जब देश के सबसे बड़े पेयजल मिशन योजना में भ्रष्टाचार हुआ है तो ये कार्रवाई तो होनी ही चाहिए। बता दें कि शुक्रवार को ईडी की टीम ने एक्शन लेते हुए राजधानी जयपुर समेत कई जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
संबंधित खबरें
इस कार्रवाई के बाद भाजपा ने गहलोत सरकार को जमकर निशाने पर लिया।
भाजपा का कहना है कि जब देश के सबसे बड़े पेयजल मिशन योजना में भ्रष्टाचार हुआ है तो ये कार्रवाई तो होनी ही चाहिए।
बता दें कि शुक्रवार को ईडी की टीम ने एक्शन लेते हुए राजधानी जयपुर समेत कई जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
सुबह से ही प्रदेश भर में कई जगह पर ईडी के छापे चल रहे हैं। ये कार्रवाई अधिकारियों, ठेकेदारों और उनसे जुड़े लोगों पर हो रही है।
संबंधित खबरें
ईडी की कार्रवाई को लेकर भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी (Pralhad Joshi)और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (rajyavardhan singh rathore) ने इस कार्रवाई का स्वागत किया।
प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि इस भ्रष्टाचार में मंत्री और विधायकों का सीधा कनेक्शन है।
जब भ्रष्टाचार हुआ है तो कार्रवाई भी होनी है। भ्रष्टाचार को लेकर अगर ईडी एक्शन लेती है तो एतराज क्यों?
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी कांग्रेस की गहलोत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए ईडी इस कार्रवाई पर खुशी जताई है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता तालियां बजाकर ईडी की कार्रवाई का स्वागत कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि 5 साल पहले राजस्थान सरकार को केंद्र सरकार ने 29000 करोड़ रुपए दिए थे, लेकिन उसमें से सिर्फ 7000 करोड़ खर्च किए गए।
इसी के साथ इस योजना में राज्य सरकार को भी राशि देनी थी, लेकिन वो भी नहीं दी गई, बल्कि टेंडर में घोटाला और कर दिया।
ऐसे में जब भ्रष्टाचार हुआ है तो कार्रवाई भी होनी है। राठौड़ ने तो ये भी दावा किया कि कई जगह 100 फीट की खुदाई कर 800 फीट का पेमेंट उठा लिया गया है।
इसी भ्रष्टाचार के चलते प्रदेश की जनता को उनके हक का पानी नहीं मिला है।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल