जयपुर | राजस्थान की माटी की महक ही पूरे देश में विख्यात नहीं है बल्कि, यहां की राजनीति का जादू भी पूरे देश में छाया हुआ है।
तभी तो देश की संसद में राजस्थान के नेता उच्चासीन पदों पर विराजमान होकर कार्य का निर्वाहन कर रहे है।
देश की संसद में एक और राजस्थानी: बिरला-धनखड़ के बाद अब इनका जुड़ रहा नाम
बिरला और धनखड़ के देश संसद में एक और राजस्थानी का नाम जुड़ने जा रहा है जो राज्यसभा के उपसभापति बनने जा रहे हैं! जी हां, भाजपा के राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद घनश्याम तिवाड़ी (Ghanshyam Tiwari) को राज्यसभा में उपसभापति बनाया जा रहा है।
HIGHLIGHTS
- बिरला और धनखड़ के देश संसद में एक और राजस्थानी का नाम जुड़ने जा रहा है जो राज्यसभा के उपसभापति बनने जा रहे हैं! जी हां, भाजपा के राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद घनश्याम तिवाड़ी (Ghanshyam Tiwari) को राज्यसभा में उपसभापति बनाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ऐसे में अब बिरला और धनखड़ के देश संसद में एक और राजस्थानी का नाम जुड़ने जा रहा है जो राज्यसभा के उपसभापति
बनने जा रहे हैं!
जी हां, भाजपा के राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद घनश्याम तिवाड़ी (Ghanshyam Tiwari) को राज्यसभा में उपसभापति बनाया जा रहा है।
उपराष्ट्रपति और सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने तिवाड़ी को उपसभापति पैनल में नोमिनेट किया है।
घनश्याम तिवाड़ी ने बुधवार को इसके लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है। ऐसेा में माना जा रहा है आज उनके नाम की घोषणा संभव है।
संबंधित खबरें
राजस्थान की शोभा बढ़ा रहे हैं बिरला और धनखड़
गौरतलब है कि राजस्थान के दो दिग्गज नेता रहे ओम बिरला और जगदीप धनखड़ पहले से ही देश की संसद में राजस्थान की शोभा बढ़ा रहे हैं।
ओम बिरला लोकसभा स्पीकर है तो वहीं, जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति हैं।
राजस्थान के राजनीतिक इतिहास में एक लंबी पारी खेलने वाले भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी वर्तमान में पब्लिक अकाउंट कमेटी (पीएसी) सहित लोकसभा और राज्यसभा की 5 कमेटियों में सदस्य हैं।
उपसभापति के लिए 8 नामों का पैनल
आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उपसभापति के लिए 8 नामों का पैनल भेजा है।
इसमें भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के नामा के अलावा पीटी उषा, एस फंगनोन कोन्याक, डॉ फौजिया खान, सुलाता देव, वी विजय साई रेडी, डॉ एल हनुमनथैया और सुखेंदु शेखर रॉय का नाम शामिल हैं।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल