राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार सरकार रिपीट की बात कर रहे है और उन्होंने अपनी महत्वकांशी स्कीम महंगाई राहत कैम्प के जरिए सरकार रिपीट का दावा भी कर दिया है.
भाजपा नेता की फिसली जुबान : भाजपा सांसद ने कहा कि कहा कि वापस आएगी कांग्रेस की सरकार, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के आए रोचक कमेंट्स
अब लग रहा है कि भाजपा सांसद भी अशोक गहलोत की बात को की दोहरा रहे है. हालाँकि सांसद से यह बात गलती से निकल गई लेकिन सांसद की इस जुबानी चूक पर यूजर्स ने मजे ले लिए.
संबंधित खबरें
अब लग रहा है कि भाजपा सांसद भी अशोक गहलोत की बात को की दोहरा रहे है. हालाँकि सांसद से यह बात गलती से निकल गई लेकिन सांसद की इस जुबानी चूक पर यूजर्स ने मजे ले लिए.
जुबान फिसलने का यह मामला करौली-धौलपुर से भाजपा सांसद मनोज राजोरिया का है. राजोरिया अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन भी बात के 100 वें एपिसोड की स्क्रीनिंग कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे.
इस दौरान मन की बात कार्यक्रम का एपिसोड सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारी भी शामिल हुए. जब सांसद मनोज राजोरिया ने इस कार्यक्रम को सम्बोधित किया तो उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो वायरल हो गया
करौली धौलपुर भाजपा सांसद मनोज राजोरिया ने कहा– वापस आएगी कांग्रेस की सरकार
pic.twitter.com/nt4sx1x2YE
संबंधित खबरें
.
इस दौरान मनोज राजोरिया ने अपने भाषण में भृष्ट अधिकारियों का मुद्दा उठाया और भृष्टाचार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह कमीशनखोरी ज्यादा दिन नहीं चलेगी और फिर से कॉंग्रेस की सरकार आएगी.
जब सांसद अपनी जुबान से फिसल गए तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद दिलाया. और याद आने के बाद उन्होंने अपनी गलती सुधर भी ली. लेकिन इसके बाद मनोज राजोरिया मंच पर खड़े कार्यकर्ताओं पर बिगड़ पड़े और उन्हें नीचे बैठने को कह दिया.
कार्यकर्ताओं पर मनोज राजोरिया ने बिगड़ते हुए कहा कि आप पांच मिनट नीचे बैठ जाओ उनका ध्यान भटक रहा है. लेकिन सांसद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया जिस पर यूजर्स के काफी मजेदार कमेंट्स देखने को मिले.
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल