जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को गहलोत सरकार के खिलाफ नया आंदोलन ’नहीं सहेगा राजस्थान’ छेड़ दिया है।
नहीं सहेगा राजस्थान: BJP के अभियान का आगाज, कहा- नवम्बर में गहलोत सरकार को दिखा देंगे बाहर का रास्ता
भाजपा ने रिश्वत कांड में पकड़े गए पूर्व में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त कांग्रेसी नेता गोपाल केसावत को लेकर भी गहलोत सरकार पर निशाना साधा भाजपा ने आज राजधानी जयपुर के चंदनवन में एक कार्यक्रम करते हुए इस आंदोलन की शुरूआत की।
HIGHLIGHTS
- भाजपा ने रिश्वत कांड में पकड़े गए पूर्व में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त कांग्रेसी नेता गोपाल केसावत को लेकर भी गहलोत सरकार पर निशाना साधा भाजपा ने आज राजधानी जयपुर के चंदनवन में एक कार्यक्रम करते हुए इस आंदोलन की शुरूआत की।
संबंधित खबरें
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने इस आंदोलन का आगाज किया और गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला।
भाजपा ने रिश्वत कांड में पकड़े गए पूर्व में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त कांग्रेसी नेता गोपाल केसावत को लेकर भी गहलोत सरकार पर निशाना साधा।
भाजपा ने आज राजधानी जयपुर के चंदनवन में एक कार्यक्रम करते हुए इस आंदोलन की शुरूआत की।
साथ ही इससे संबधित ऑडियो, वीडियो और पोस्टर का विमोचन भी किया।
संबंधित खबरें
भाजपा का यह आंदोलन राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों में किया जाएगा।
रविवार यानि 16 जुलाई से शुरू हुआ है जो 15 दिन तक चलेगा और 1 अगस्त को पूरा होगा।
#WATCH | Jaipur: "...We are trying to protect the culture and do development work, but there is an obstacle in that development, that is oppression, tyranny, favouritism and corruption within the Rajasthan government by CM Ashok Gehlot...," says BJP national president JP Nadda… pic.twitter.com/ww2WcJKGZw
नड्डा ने बताई यूपीए की फुल फॉर्म
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने यूपीए की फुल फॉर्म बताई। उन्होंने कहा कि...
- यू फॉर ’उत्पीड़न’ वाली सरकार
- पी फॉर ’पक्षपात’ वाली सरकार
- ए फॉर ’अत्याचार’ वाली सरकार।
उन्होंने कहा कि थानागाजी में गैंगरेप और खाजूवाला केस में रक्षक ही भक्षक बन गए। ये है गहलोत की सरकार।
सीएम साहब का दिल्ली से बुलावा आते ही बनाते हैं बहाना
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि, जो 60 साल में नहीं हुआ वो 9 साल में हो गया।
राजस्थान सरकार अपने हर वादे में फेल हुई। सरकार पर जनता का विश्वास नहीं रहा। सलमान खुर्शीद को ढाका से किसने मिलवाया। भाजपा अब हर पोल खोलगी।
सीएम साहब का जब दिल्ली से बुलावा आता है तो कोई न कोई बहाना बना लेते हैं।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल