thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

घर-घर जाकर बनाएंगे सदस्य: BJP का सदस्यता अभियान लॉन्च

desk desk

विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की गहलोत सरकार से सत्ता छीनने की तैयारियों में लगी भारतीय जनता पार्टी बीजेपी सदस्यता अभियान चलाने जा रही हैं।  इसके लिए भाजपा ने गुरूवार को ’विशेष सदस्यता अभियान’ की लॉचिंग जयपुर में की है। 

HIGHLIGHTS

  • विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की गहलोत सरकार से सत्ता छीनने की तैयारियों में लगी भारतीय जनता पार्टी बीजेपी सदस्यता अभियान चलाने जा रही हैं।  इसके लिए भाजपा ने गुरूवार को ’विशेष सदस्यता अभियान’ की लॉचिंग जयपुर में की है। 

जयपुर राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की गहलोत सरकार से सत्ता छीनने की तैयारियों में लगी भारतीय जनता पार्टी बीजेपी सदस्यता अभियान चलाने जा रही हैं। 

इसके लिए भाजपा ने गुरूवार को ’विशेष सदस्यता अभियान’ की लॉचिंग जयपुर में की है। 

इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और महामंत्री भजनलाल मौजूद है। 

इसी के साथ विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के अधिकारी और भाजपा नेता भी बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। 

इस अभियान की शुरूआत कल यानि शुक्रवार को खंडेलवाल स्कूल से होगी। 

घर-घर जाकर बनाएंगे सदस्य

इस विशेष अभियान के जरिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर नए मतदाताओं से मिलेंगे और भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां बताते हुए उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेंगे।

बता दें कि इससे पहले आज बीजेपी ने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति व प्रदेश संकल्प पत्र समिति का गठन किया हैं। जिसमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को जगह नहीं दी गई हैं।

बीकानेर सांसद अर्जुन मेघवाल को प्रदेश संकल्प पत्र समिति का संयोजक बनाया गया है। बीजेपी राजस्थान ने चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा करते हुए राज्यसभा के पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को संयोजक बनाया है।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें