सांचौर | पुलिस अधीक्षक हरीशकंर आई.पी.एस के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश मेहरानियां के निर्देशानुसार और वृताधिकारी पदमदान के सुपरविजन में आज पुलिस कंट्रोल रूम सांचौर से सूचना मिली कि एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला के साथ मारपीट का मामला : सांचौर के वायरल वीडियो मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी
इस मामले में प्रार्थियों द्वारा पेश की गई रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 125 , धारा 1271/421/2, 1151/421/2, 74, 79/31/451/2 बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है
HIGHLIGHTS
- फिलहाल, मामले का अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित पहलुओं की गहन जांच कर रहा है।
संबंधित खबरें
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना बागोडा के एएसआई हुसैनखां थानाप्रभारी ने अपनी टीम के साथ मामले की जांच शुरू की।
तकनीकी सहायता से जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि यह वीडियो ग्राम नरसाणा का है, जहां मंगलाराम पुत्र कलाजी और हिराराम पुत्र तेजाराम जाति भील, निवासी नरसाणा, पुलिस थाना बागोड़ा ने एक महिला को बंधक बनाकर मारपीट की थी। पुलिस ने तुरंत कानूनी कार्रवाई करते हुए मंगलाराम और हिराराम को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में प्रार्थियों द्वारा पेश की गई रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 125 , धारा 1271/421/2, 1151/421/2, 74, 79/31/451/2 बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फिलहाल, मामले का अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित पहलुओं की गहन जांच कर रहा है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360