thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

Rajasthan : उदयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी लोकसभा क्लस्टर बैठक में शामिल हुए। उदयपुर, चित्तौडगढ़ और बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से किया संवाद।

desk desk

अब नामांकन से लेकर चुनाव और मतगणना तक के लिए कार्ययोजना बनाकर अपनी भूमिका तय करनी है, तेज गति से काम करना है। हर बूथ पर एक-एक घर तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाना है और अपने बूथ पर रिकॉर्ड मतों से भाजपा को जीत दिलवानी

HIGHLIGHTS

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लोकसभा व विधानसभा की प्रबंधन समिति, कोर टीम बन चुकी है और लोकसभा के कार्यालय भी खुल गए
chief minister bhajan lal sharma and bjp state president cp joshi attended the lok sabha cluster meeting in udaipur
भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी लोकसभा क्लस्टर बैठक में शामिल हुए

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज उदयपुर के भुवाणा स्थित ओपेरा गार्डन में आयोजित लोकसभा कार्यकर्ता क्लस्टर बैठक में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर लोकसभा चुनाव के आगामी कार्यक्रमों व कार्ययोजना को लेकर चर्चा की। इस बैठक में उदयपुर, चित्तौडगढ़ और बांवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लोकसभा व विधानसभा की प्रबंधन समिति, कोर टीम बन चुकी है और लोकसभा के कार्यालय भी खुल गए। अब नामांकन से लेकर चुनाव और मतगणना तक के लिए कार्ययोजना बनाकर अपनी भूमिका तय करनी है, तेज गति से काम करना है। हर बूथ पर एक-एक घर तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाना है और अपने बूथ पर रिकॉर्ड मतों से भाजपा को जीत दिलवानी है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जिन लोगों ने 50 साल तक देश पर शासन किया और दोहन किया। जनता को सिर्फ नारे और वादे दिए काम कुछ नहीं किया। किन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दस साल में मां भारती का वैभव बढ़ाने के साथ ही ऐतिहासिक काम किए। आज पूरा विश्व भारत की तरफ देखता है।

देश में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं बचा जो मोदी सरकार की लाभार्थी योजना से ना जुडा हो। देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अटूट विश्वास है यह विश्वास इस लिए आया क्योकि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए देश को परिवार माना और अपना प्रत्येक क्षण देश को समर्पित कर काम किया।

इसलिए इन दस वर्षों में भारत का मान बढ़ा, सौलर ऊर्जा, योग और मोबाईल उत्पादन सहित अनेक क्षेत्रों में भारत दुनिया का नेतृत्व करने लगा है, अब रक्षा उत्पादों का भारत आयात ही नहीं निर्यात भी कर रहा है, डेयरी उत्पादों और कृषि उत्पादों में भारत शीर्ष पांच देशों में पहुंच गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मात्र तीन माह में ही प्रदेश की प्रगति और उन्नति के लिए अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को पांच साल सिर्फ वादे और नारे ही दिए।

भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता की ताकत से कांग्रेस की नाकारा सरकार को उखाड़ फैकनें का काम हुआ है। अब लोकसभा चुनावों में भी जनता ने प्रदेश की सभी 25 सीटों पर कमल खिलाने का मन बना लिया है। 


इस दौरान मंच पर मंत्री हेमंत मीणा, मंत्री बाबुलाल खराडी, विधायक श्रीचंद कृपलानी, अमृतलाल मीणा, उदयलाल पटेल, संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, कलस्टर संयोजक डॉ प्रभूलाल सैनी, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष हरिश पाटीदार, उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, चित्तौड़गढ जिलाध्यक्ष मिठ्ठुलाल जाट, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, मिथिलेश गौतम उदयपुर विधायक ताराचंद जैन, फुलचंद मीणा, कैलाश मीणा, शंकर डेचा, प्रताप गमेती, अमृतलाल मीणा, अर्जुन लाल जीनगर, सुशील कटारा, मान शंकर निनामा, धनसिंह रावत, बंशीलाल खटीक भीमा भाई, भवानी जोशी, गोपाल कुमावत डूंगरपुर जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल, बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, डुंगरपुर प्रभारी कमलेश पुरोहित, उदयपुर देहात प्रभारी आई एम सेठिया, दिनेश भट्ट, अनीता कटारा, ममता कुंवर, सूर्या अहारी, रेशमा मालवीया, गोविंद सिंह टॉक, पुष्कर तेली, किरण जैन, अर्जुन लाल जीनगर, भूपेंद्र सिंह बडोली, दीपक शर्मा, ओम पालीवाल, उदयपुर जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, उदयपुर देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा, मनोज मेघवाल, किरण जैन, लोकसभा संयोजक प्रमोद सांभर, लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्रजीत सिंह मालवाया सहित उदयपुर संभाग के विधायकगण, विधायक प्रत्याशी एवं भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का चित्तौड़गढ में मार्बल एवं ग्रेनाईट व्यवसायियों ने स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर व्यवसायियों को सम्बोधित करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश और लोकसभा क्षेत्र चित्तौडगढ़ में अभूतपूर्व काम किए है। रेलवे, हाईवे, रोपवे, रिंगरोड़, अस्पताल, पानी, बिजली सहित हर क्षेत्र में जनता को अनेक सौगातें मिली, अब डबोक हवाई अड्डा प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा। मोदी सरकार में विकास का क्रम आगे भी यूं ही चलता रहेगा।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें