जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सपरिवार भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शर्मा ने महाकाल की झांकी में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ हर हर महादेव के जयकारे लगाए। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने सांदीपनि आश्रम पहुंचकर वहां भी विधिवत पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री का उज्जैन दौरा: भजनलाल शर्मा ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्ण, बाबा भोलेनाथ की नगरी उज्जैन स्थित सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने आए थे। उन्होंने कहा कि मथुरा से लेकर उज्जैन तक जिन जिन स्थानों से कृष्ण होकर आए
HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सपरिवार भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
संबंधित खबरें

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्ण, बाबा भोलेनाथ की नगरी उज्जैन स्थित सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने आए थे। उन्होंने कहा कि मथुरा से लेकर उज्जैन तक जिन जिन स्थानों से कृष्ण होकर आए, उनको राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से विकसित कर ‘कृष्ण गमन पथ’ धार्मिक सर्किट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सर्किट के विकसित होने से दोनों राज्यों के बीच धार्मिक और सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा तथा आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री शर्मा का उज्जैन हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें

ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360