thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
वीडियो

Chittorgarh : बीजेपी से बैर नहीं, सीपी जोशी तेरी खैर नहीं, नारा चला तो चित्तौड़गढ़ में बीजेपी का कमल मुरझा सकता है

thinQ360 thinQ360

एक और विधायक हैं कपासन के अर्जुनलाल जीनगर। जिनका टिकट अभी तय हुआ नहीं है। यदि ये दोनों मिल गए तो सीपी जोशी की जाजम खिसक सकती है। यदि जोशी मावली से लड़ेंगे तो बीजेपी का मूल वोट बैंक राजपूत तथा दलित वोट बैंक भी मूव हो सकता है। यदि कपासन भी भी त्रिकोणीय मुकाबला हुआ तो क्या होगा?

HIGHLIGHTS

  • चित्तौड़गढ़ से चन्द्रभान सिंह अक्या का टिकट काट दिया गया हैअर्जुनलाल जीनगर का टिकट अभी तय नहीं किया गया हैदोनों मिलकर बागी हुए तो बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है

जयपुर | पिछले चुनाव में एक नारा चला था बीजेपी से बैर नहीं, वसुंधरा तेरी खैर नहीं। इस बार अपने ही गढ़ में सीपी जोशी इस नारे से घिरते नजर आ रहे हैं। बीजेपी ने चन्द्रभान सिंह अक्या का टिकट काट दिया है।

एक और विधायक हैं कपासन के अर्जुनलाल जीनगर। जिनका टिकट अभी तय हुआ नहीं है। यदि ये दोनों मिल गए तो सीपी जोशी की जाजम खिसक सकती है। यदि जोशी मावली से लड़ेंगे तो बीजेपी का मूल वोट बैंक राजपूत तथा दलित वोट बैंक भी मूव हो सकता है। यदि कपासन भी भी त्रिकोणीय मुकाबला हुआ तो क्या होगा?

अर्जुनलाल जीनगर एक बड़े दलित नेता और लगातार विधायक का चुनाव जीत रहे हैं। माना जा रहा है कि मेवाड़ में एक क्षत्रप के तौर पर उभरने के लिए सीपी जोशी चन्द्रभान सिंह अक्या और जीनगर दोनों के टिकटों पर विरोध में थे। चन्द्रभान सिंह और सीपी जोशी दोनों के बीच अदावत कॉलेज के जमाने से बताई जा रही है।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें