thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

Rajasthan: राज्य में सड़कों के सुदृढ़ीकरण और चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री जोगाराम पटेल

thinQ360 thinQ360

संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने कहा कि सड़कों से विकास का बड़ा संबंध होता है। प्रदेश के गांवों में नई सड़कें बनने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा

HIGHLIGHTS

  • ग्रामीणों की ओर से मंत्री पटेल का साफा और माल्यार्पण कर नागरिक अभिनंदन किया गया। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण हो जाने के बाद शहर तक आने जाने का मार्ग सुगम हो जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
committed to strengthening roads and all round development in the state
जोगाराम पटेल ने डामर सड़क कार्य का किया शिलान्यास

जयपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि किसी भी प्रदेश की प्रगति में मजबूत सड़क तंत्र का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसी भावना के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा सड़कों के सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण कार्य कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन में राज्य में सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, कृषि, पानी, बिजली एवं उद्योग सहित हर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री पटेल ने सोमवार को जोधपुर के कटारड़ा से डोली तक मिसिंग लिंक योजना के अंर्तगत डामर सड़क कार्य का शिलान्यास किया।

ग्रामीणों की ओर से मंत्री पटेल का साफा और माल्यार्पण कर नागरिक अभिनंदन किया गया। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण हो जाने के बाद शहर तक आने जाने का मार्ग सुगम हो जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने कहा कि सड़कों से विकास का बड़ा संबंध होता है। प्रदेश के गांवों में नई सड़कें बनने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, रोजगार आदि सुविधाएं मजबूत होंगी। साथ ही, गांवों के नई डामर सड़कों के जोड़ने से किसानों को अपनी फसलों को मंडियों तक पहुंचाना आसान होगा। गांवों से शहरों की दूरी कम होगी और गांवों में उद्योगों का विकास होगा। इसके अलावा नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

पटेल ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिवद्ध है l ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ एवं बेहतर सड़क मार्ग राज्य सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास में धन की कोई कमी नहीं आने देगी।

इससे पूर्व संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री पटेल ने कटारड़ा पहुंच कर नंदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें