सचिन पायलट के अनशन के बाद अब फायनली कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट पर सीरियस हो चुका है और ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि आज-कल में ही सचिन पायलट पर कोई बड़ा फैसला कांग्रेस करने वाली है.
सचिन पायलट अपडेट : सचिन पायलट को लेकर फिर उलझी गुत्थी, पायलट ने आलाकमान का प्रस्ताव ठुकराया
सचिन पायलट के अनशन के बाद अब फायनली कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट पर सीरियस हो चुका है और ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि आज कल में ही सचिन पायलट पर कोई बड़ा फैसला कांग्रेस करने वाली है.
HIGHLIGHTS
- कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट पर सीरियस हो चुका है आज-कल में ही सचिन पायलट पर कोई बड़ा फैसला कांग्रेस करने वाली है दूसरे प्लान की माने तो प्रदेश कांग्रेस से गोविंद सिंह डोटासरा की जगह सचिन पायलट को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी जाए जिसके लिए अशोक गहलोत सहमत नही है चिन पायलट को कांग्रेस आलाकमान ने AICC में महासचिव का पद ऑफर किया है जिसके लिए पायलट ने आलाकमान को दो टूक मना कर दिया
संबंधित खबरें

सचिन पायलट लगातार दिल्ली बने हुए है और कांग्रेस आलाकमान के संपर्क में है. खबर है कि आज मल्लिकार्जुन खरगे के घर हुई बैठक में सचिन पायलट पर लंबी चर्चा हुई. कुछ दिन पहले भी खरगे ने पायलट को लेकर दो प्लान कांग्रेस को सुझाए थे.
पहले प्लान के मुताबिक सचिन पायलट को AICC में महासचिव का पद दिया जाए जिसके लिए पायलट सहमत नही थे और दूसरे प्लान की माने तो प्रदेश कांग्रेस से गोविंद सिंह डोटासरा की जगह सचिन पायलट को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी जाए जिसके लिए अशोक गहलोत सहमत नही है.
दिल्ली से आ रही जानकारी के मुताबिक सचिन पायलट को कांग्रेस आलाकमान ने AICC में महासचिव का पद ऑफर किया है जिसके लिए पायलट ने आलाकमान को दो टूक मना कर दिया और कहा है कि उनकी रुचि राजस्थान की राजनीति में है.
संबंधित खबरें

पायलट के इस इनकार के बाद एक बार फिर से यह गुत्थी उलझ गईं है. इन सब के बीच खबर है कि आज शाम तक कांग्रेस आलाकमान कोई स्टेटमेंट जारी कर सचिन पायलट पर किसी बड़े फैसले का ऐलान कर सकता है.
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360