जयपुर | राज्य सरकार पूर्ववर्ती सरकार (previous government) के समय आनन-फानन में बनाए गए 17 नए जिलों व 3 नए संभागों की जमीन मजबूत कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
राज्य सरकार: राजस्थान के 17 नए जिलों को लेकर मंडराया संकट
भजनलाल सरकार ने रिव्यू के लिए सब कमेटी बनाई |
HIGHLIGHTS
- 17 नए जिलों व 3 नए संभागों की जमीन मजबूत कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी
- नए जिलों में कलक्टर सहित अन्य जिला स्तरीय कार्यालयों तक के लिए परिसर नहीं है
संबंधित खबरें
इनके प्रशासनिक क्षेत्राधिकार (administrative jurisdiction) और वित्तीय संसाधनों (financial resources) की व्यवस्था करने के लिए उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय उपसमिति (member cabinet subcommittee) बनाई गई है।
पूर्ववर्ती सरकार ने चुनाव से पहले नए जिले और संभाग तो बना दिए थे, लेकिन कलक्टर व पुलिस अधीक्षकों (Collectors and Superintendents of Police) की नियुक्ति के अलावा जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हुआ था।
कई नए जिलों में कलक्टर सहित अन्य जिला स्तरीय कार्यालयों (district level offices) तक के लिए परिसर नहीं है। कुछ जिलों में क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद थम नहीं पाए हैं।
सदस्य इनको बनाया
संबंधित खबरें
मुख्य सचिव अर्पणा अरोड़ा ने राजस्व विभाग (revenue Department) की ओर से 17 नए जिलों व 3 संभागों को लेकर मंत्रिमंडलीय उपसमिति (cabinet subcommittee) के गठन का बुधवार को आदेश जारी किया।
इसके अनुसार राजस्थान उपमुख्यमंत्री बैरवा को संयोजक तथा उद्योग मंत्री (Industry Minister) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जलदाय मंत्री water supply minister) कन्हैयालाल, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा व जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को सदस्य बनाया गया है।
यह कमेटी (committee) नए जिले व संभागों का प्रशासनिक क्षेत्राधिकार तय करेगी। मौजूदा परिस्थितियों में इन जिलों व संभागों के संचालन, प्रशासनिक आवश्यकताओं व वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता आदि को लेकर रिपोर्ट (Report) देगी। कमेटी का प्रशासनिक विभाग राजस्व विभाग (revenue Department) होगा।
ताज़ा खबरें
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ