बाड़मेर | राजस्थान में एक बार फिर से दलित महिला के साथ हुई दरिंदगी की शर्मसार करने वाली घटना ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।
दरिंदगी की हद पार: बाड़मेर में दलित महिला से रेप के बाद जिंदा जलाया, FIR में देरी, BJP ने बताया जंगलराज
विधानसभा चुनावों से पहले सामने आई दलित महिला से दुष्कर्म और उसे थिनर डालकर जलाने की घटना ने जहां राजस्थान पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं वहीं विपक्षी पार्टियों को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का एक और मुद्दा मिल गया है।
HIGHLIGHTS
- विधानसभा चुनावों से पहले सामने आई दलित महिला से दुष्कर्म और उसे थिनर डालकर जलाने की घटना ने जहां राजस्थान पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं वहीं विपक्षी पार्टियों को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का एक और मुद्दा मिल गया है।
संबंधित खबरें
इस मामले में सबसे दुखद बात ये है कि, पीड़िता ज़िन्दगी की जंग हार गई है और उसकी मौत हो गई है। बाड़मेर से जोधपुर रेफर हुई पीड़िता ने आखिरकार दम तोड़ दिया।
विधानसभा चुनावों से पहले सामने आई दलित महिला से दुष्कर्म और उसे थिनर डालकर जलाने की घटना ने जहां राजस्थान पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं वहीं विपक्षी पार्टियों को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का एक और मुद्दा मिल गया है।
दरअसल, प्रदेश के बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता को दुष्कर्म करने के बाद थिनर डालकर ज़िंदा जलाए जाने के मामले ने जोरदार तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।
संबंधित खबरें
विपक्षी दलों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए गहलोत सरकार में बदहाल क़ानून व्यवस्था का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया है।
वरिष्ठ नेताओं ने बाड़मेर के पचपदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच करवाने और गिरफ्त में आये आरोपी को सख्त सज़ा दिलाये जाने की मांग की है।
महिला के साथ हुई इस दरिंदगी को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेता पीडित महिला के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
बालोतरा में विवाहिता से बलात्कार व ज्वलनशील पदार्थ से जलाने की लोमहर्षक घटना और तत्पश्चात् अस्पताल के बाहर पुलिस द्वारा लोगों से बदसलूकी करना सरकार के माथे पर कलंक है। अनिवार्य व ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने का दंभ भरने वाली गहलोत सरकार का असली चेहरा सबके सामने आ गया है।#Barmer https://t.co/pONbYqe6Ab
नेता प्रतिक्ष राजेंद्र राठौड़ ने महिला से दुष्कर्म मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि महिला से दुष्कर्म और जलाकर मारने की घटना राज्य में जंगलराज को दर्शाती है।
राज्य की लचर कानून व्यवस्था के लिए राजस्थान के गृह विभाग के मुखिया खुद मुख्यमंत्री पूर्णरूप से जिम्मेदार हैं।
क्या है पूरा मामला?
6 अप्रेल को प्रदेश में सामने आई ये घटना बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के बागुंडी गांव में हुई है।
जिसमें एक अनुसूचित जाति की 44 वर्षीया महिला के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसे थिनर (केमिकल पर्दाथ) डालकर आग के हवाले कर दिया।
आग में झुलसने के कारण महिला का शरीर 50 प्रतिशत से भी ज्यादा जल गया।
घायल पीड़िता को पहले बालोतरा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका औरा उसकी मौत हो गई।
हालांकि मरने से पहले पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी कहानी पुलिस को बताते हुए बयान दर्ज करवा दिए।
जिसके बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं दूसरी ओर, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरपीएल) सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी गहलोत सरकार को निशाने पर लिया है।
उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि, एससी वर्ग की महिला के साथ दुष्कर्म करके उसे ज्वलनशील पदार्थ से जलाने की घटना अत्यंत शर्मनाक है।
ऐसे कृत्य इशारा कर रहे हैं कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं है। आरोपी के विरुद्ध सरकार को सख्त कानूनी कार्यवाही करने की जरूरत है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल