जयपुर | राजस्थान के दौसा में डीएसटी टीम पर फायरिंग में घायल हुआ कांस्टेबल प्रहलाद आखिरकार शुक्रवार को जिंदगी की जंग हार गया।
कांस्टेबल को सिर में मारी थी गोली: रक्षाबंधन से पहले ही दुनिया छोड़ गया दो बहनों का लाड़ला प्रहलाद
दौसा में डीएसटी कांस्टेबल प्रहलाद सिंह के सिर में गोली लगी थी और उसका जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उसने कहा था कि राखी पर छुट्टी मिलते ही वह घर आएगा और बहनों से राखी बंधवाएगा।
HIGHLIGHTS
- दौसा में डीएसटी कांस्टेबल प्रहलाद सिंह के सिर में गोली लगी थी और उसका जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उसने कहा था कि राखी पर छुट्टी मिलते ही वह घर आएगा और बहनों से राखी बंधवाएगा।
संबंधित खबरें
प्रहलाद अपनी बहनों से राखी बंधवाने का वादा तोड़कर हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गया।
बहनों से रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने का वादा करके अपनी ड्यूटी निभाने के लिए गया था, लेकिन राखी से पहले ही उसने शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
दौसा में डीएसटी कांस्टेबल प्रहलाद सिंह के सिर में गोली लगी थी और उसका जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।
उसने कहा था कि राखी पर छुट्टी मिलते ही वह घर आएगा और बहनों से राखी बंधवाएगा।
संबंधित खबरें
प्रहलाद के निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक ही लहर छा गई।
कैसे लगी सिर में गोली ?
दौसा जिले के सिकंदरा थाना इलाके के रेटा गांव में बुधवार को बाइक चोरों का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने जिला विशेष टीम (डीएसटी) पर फायरिंग कर दी थी।
इस फायरिंग में पुलिस कांस्टेबल प्रहलाद सिंह के सिर में गोली लगी थी। जिसके चलते उसका जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, लेकिन आज प्रहलाद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
रक्षाबंधन से 5 दिन पहले ही दुनिया छोड़ गया, दो बहनों का लाड़ला
मृतक कांस्टेबल के परिवारजनों ने बताया कि 3 दिन पहले ही प्रहलाद की अपने पिता से फोन पर बात हुई थी। तब उसने कहा था कि इस बार राखी की छुट्टी पर आऊंगा, लेकिन रक्षाबंधन से 5 दिन पहले ही वह दुनिया से चला गया।
प्रहलाद की दोनों बहनें उसे राखी बांधने का इंतजार ही करती रह गईं।
प्रहलाद सिंह सीकर जिले के चिपलाटा थाना क्षेत्र में खातीवाला की ढाणी का निवासी था, लेकिन दौसा जिले में पदस्थ होने के कारण वह कभी-कभार ही अपने गांव आता था।
वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दौसा में ही रहता था। प्रहलाद सिंह करीब 15 साल पहले साल 2008 में राजस्थान पुलिस में नौकरी लगी। प्रहलाद सिंह शादी दिसंबर 2014 में हुई थी। शादी के 9 साल बाद उसके एक बेटा 6 साल का चिराग और एक 4 साल की बेटी चीकू है।
आरोपी 36 घंटे बाद पुलिस की पकड़ में
डीएसटी कांस्टेबल प्रहलाद सिंह के सिर में गोली मारने वाले मुख्य आरोपी नवीन जाट को पुलिस ने 36 घंटे बाद दबोच लिया।
आरोपी की तलाश में 500 पुलिसकर्मी जुटे हुए थे। आरोपी ने पकड़े जाने से पहले पुलिस पर भी फायरिंग की।
लेकिन मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे पकड़ लिया गया। आरोपी का भी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार चल रहा है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल