माउंट आबू | एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर में अवैध रूप से संचालित हो रही बाइक और दोपहिया वाहनों के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अध्यक्ष नरपत चरण ने इस बात पर जोर दिया कि बाइक रेंटल के समय हेलमेट की अनिवार्यता सुनिश्चित की जानी चाहिए और बिना लाइसेंस के किसी भी व्यक्ति को वाहन नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शराब पीकर कोई भी पर्यटक वाहन न चलाए, इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संगठन के पदाधिकारियों की होगी।
अवैध बाइक रेंटल पर लगाम: माउंट आबू में सुरक्षा और जिम्मेदारी पर जोर
इस बैठक में राकेश कुमार, साईं इश्तिहार अहमद, रोहित अग्रवाल, प्रवीण सिंह, नारायण सिंह, रघुवीर सिंह, मुकेश गुप्ता, दीपेश आचार्य, सरताज कुरैशी, और हर्षित वी जैसे संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित थे
HIGHLIGHTS
- पिछले एक वर्ष में मोटरसाइकिल रेंटल के क्षेत्र में किए गए कार्यों की समीक्षा भी इस बैठक में की गई। बाइक रेंटल संगठन के वरिष्ठ नेता गोपाल पालीवाल ने बताया कि संगठन हमेशा से सामाजिक सरोकार में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
संबंधित खबरें
पिछले एक वर्ष में मोटरसाइकिल रेंटल के क्षेत्र में किए गए कार्यों की समीक्षा भी इस बैठक में की गई। बाइक रेंटल संगठन के वरिष्ठ नेता गोपाल पालीवाल ने बताया कि संगठन हमेशा से सामाजिक सरोकार में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी दोपहिया वाहन स्थाई पार्किंग में ही खड़े किए जाएं ताकि पर्यटकों और नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस बैठक में राकेश कुमार, साईं इश्तिहार अहमद, रोहित अग्रवाल, प्रवीण सिंह, नारायण सिंह, रघुवीर सिंह, मुकेश गुप्ता, दीपेश आचार्य, सरताज कुरैशी, और हर्षित वी जैसे संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई कि शहर में बाइक रेंटल सेवा सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360