जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने यहां विधायक आवास परिसर में बैंक एटीएम ई-कॉर्नर (Bank ATM E-Corner), सहकारी उपभोक्ता संघ (Cooperative Consumers Union), सरस डेयरी और चिकित्सालय (Hospital) का उद्घाटन संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, सहकारिता राज्यमंत्री गोतम कुमार, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधानसभा के सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की मौजूदगी में किया।
जयपुर: आवश्यकतानुसार सुविधाओं का निरंतर होगा विस्तार— वासुदेव देवनानी
विधानसभा अध्यक्ष ने बैंक एटीएम, सहकारी उपभोक्ता संघ, सरस डेयरी और चिकित्सालय का उद्घाटन किया |
HIGHLIGHTS
- विधायक आवास परिसर में सुविधाओं का विस्तार
- देवनानी ने कहा कि चिकित्सालय में वर्तमान में ऐलोपेथी और होम्योपैथी चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है।
संबंधित खबरें
विधायक आवास परिसर में सुविधाओं का निरंतर विस्तार
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि विधायक आवास परिसर (MLA residence complex) में लगभग 125 विधायकगण और उनके परिजन निवास कर रहे है। परिसर में यहां के निवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।
एसबीआई (SBI) बैंक एटीएम (ATM) का ई-कॉर्नर, सहकारी उपभोक्ता संघ का विविध वस्तु भण्डार, सरस डेयरी का पार्लर (Saras Dairy Parlor) और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं के लिये शहरी स्वास्थ्य केन्द्र (urban health center) का शुभारम्भ किया गया है। भविष्य की आवश्यकतानुसार अन्य सुविधाओं का भी समयानुसार विस्तार किया जायेंगा।
चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा
संबंधित खबरें
देवनानी ने कहा कि चिकित्सालय में वर्तमान में ऐलोपेथी (Allopathy) और होम्योपैथी चिकित्सकों (homeopathy doctors) की व्यवस्था की गई है। भविष्य में जरूरत के अनुरूप आयुर्वेद चिकित्सकों (Ayurveda physicians) की भी यहाँ सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। चिकित्सालय का समय भी आवश्यकतानुसार बढाया जायेगा।
परिसर में एक समिति का गठन किया गया है, जो यहां निवास कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी। परिसर की सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किये गये है। यहां रहने वाले विधायकगण, उनके परिजन और उनके अतिथिगण की सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं।
सबको साथ लेकर चलेंगे
देवनानी ने कहा कि विधानसभा के आगामी सत्र में सभी को साथ लेकर चलने के बेहतर प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 16वीं विधानसभा (16th assembly) के द्वितीय सत्र के आरम्भ होने से पहले भी सर्वदलीय बैठक बुलाकर बात की जायेंगी। आगामी 2 जुलाई को प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक का मकसद है कि सदन नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण चलें।
सभी विधायकगण आमजन की समस्याओं को उठायें। सदन में उठाई जाने वाली समस्याओं के निस्तारण के पूरे प्रयास किये जायेंगे। देवनानी ने आशा व्यक्त की है कि प्रथम सत्र की भांति द्वितीय सत्र में भी सभी दलों का पूरा सहयोग मिलेगा।
इस मौके पर विधायकगण, विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा सहित एसबीआई (SBI) बैंक एटीएम (ATM) ई-कॉर्नर के शुभारम्भ के मौके पर मुख्य महाप्रबंधक संदीप भट्नागर, महाप्रबंधक ऋतु गौड, उप महाप्रबंधक संजीव उपाध्याय, क्षेत्रिय प्रबंधक एमजी (MG) व्यास और मुख्य प्रबंधक संजय शर्मा, सरस डेयरी की प्रबंध संचालक सुषमा अरोडा, उपभोक्ता संघ की प्रबंध संचालक शिल्पी पाण्डे, विधानसभा, बैंक (Bank), डेयरी, सहकारिता, चिकित्सा विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल