जालोर | भारतीय किसान संघ के बैनर तले जवाई बांध के पानी पर हक तय करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने किसानों का धरना 19वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को महापड़ाव में जालोर, आहोर, उम्मेदाबाद, मांडवला, सायला और बागोड़ा उपखंडों के किसान शामिल हुए। धरने के दौरान किसान नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक उनके हक की स्थिति स्पष्ट नहीं होती, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
Jalore Rajasthan: जवाई नदी के आह्वान को लेकर किसानों ने किया 1008 जप
भारतीय किसान संघ के बैनर तले जवाई बांध के पानी पर हक तय करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने किसानों का धरना 19वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को महापड़ाव में ज
संबंधित खबरें
धरने के बाद, किसानों ने सर्दी में अलाव जलाकर समय बिताया। जैसे-जैसे रात का समय आया, सभी किसान महापड़ाव के लिए लगे टेंट में पहुंचे। यहां उन्होंने जवाई नदी के पुनः आगमन के लिए 'जवाई माता के नाम' से 1008 जप किया। इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रतन सिंह कानीवाड़ा, शिवसेना यूबीटी के जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित, किसान नेता जगाराम माली, करणसिंह, वागराम सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
किसानों का यह संकल्प है कि जब तक जवाई नदी पर उनके हक को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
राजनीति
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राजनीति
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
भारत