thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

पोषण अभियान : फील्ड अधिकारी बेहतर प्रदर्शन कर, राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम करें - सचिव,महिला एवं बाल विकास विभाग

desk desk

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ईसीसीई सीखने के कोनों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा चौपाल, गृह परिवारों का शिक्षा में ईसीसीई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए गृह भ्रमण गतिविधियां आयोजित की गई हैं

HIGHLIGHTS

  • आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ईसीसीई सीखने के कोनों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा चौपाल, गृह परिवारों का शिक्षा में ईसीसीई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए गृह भ्रमण गतिविधियां आयोजित की गई हैं
field officers should perform better and work to give recognition to rajasthan at the national level
आंगनबाड़ी केन्द्र

जयपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव डॉ. मोहनलाल यादव ने फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पोषण पखवाड़ा के दौरान दैनिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करें। इससे राजस्थान में किये जा रहे अच्छे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकेगी। उन्होंने सभी फील्ड अधिकारियों को पोषण माह कैलेंडर के अनुसार दैनिक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। पोषण अभियान के अंतर्गत 9 से 23 मार्च तक चल रहा पोषण पखवाड़ा मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा।

निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं  ओ पी बुनकर ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के तहत अब तक ईसीसीई पर शपथ, विभिन्न विभागों और समुदायों के अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाकर गतिविधियां आयोजित की गई।

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ईसीसीई सीखने के कोनों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा चौपाल, गृह परिवारों का शिक्षा में ईसीसीई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए गृह भ्रमण गतिविधियां आयोजित की गई हैं। उन्होंने बताया कि आशा /कार्यकर्ताओं के साथ टॉय थान - डी आई वाई,स्वदेशी खिलौना बनाने की कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।

पोषण को बढ़ावा देने वाले खेल (लक्षित आयु समूह के बच्चों के लिए) भी आयोजित किए गए हैं। आदिवासी समुदायो को मिलेट /स्थानीय भोजन / पारम्परिक भोजन पर अनेमिया आदि के लिए जागरूक किया गया। इसी प्रकार तिरंगा, इंद्रधनुष एवं पारम्परिक थाली को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें मिलेट पर आधारित खाद्य व्यंजन शामिल किये गए। आदिवासी जिलों में पारम्परिक मिलेट पर आधारित रेसिपी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

टैग: jaipur rajasthan
शेयर करें:

ताज़ा खबरें