thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

बात करने के बहाने ले जाकर मारी गोली: श्रीराजपूत करणी सेना के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पर फायरिंग, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

desk desk

उदयपुर में यूनिवर्सिटी में संगठन के कार्यक्रम के दौरान श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया को गोली मारने की वारदात सामने आई है। 

HIGHLIGHTS

  • उदयपुर में यूनिवर्सिटी में संगठन के कार्यक्रम के दौरान श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया को गोली मारने की वारदात सामने आई है। 
firing on rajasthan state president of shri rajput karni sena bhanwar singh saladiya
Bhanwar Singh Saladiya

उदयपुर | उदयपुर में यूनिवर्सिटी में संगठन के कार्यक्रम के दौरान श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया को गोली मारने की वारदात सामने आई है।

श्री राजपूत करणी सेना की बैठक के दौरान हुई इस फायरिंग की वारदात से हड़कंप मच गया। 

हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। 

भंवर सिंह सलाडिया को कमर में गोली लगी। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ये घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे हुई बताई जा रही है।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों से छुड़ाया और हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, श्रीराजपूत करणी सेना की बैठक उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में चल रही थी। 

इस दौरान कार्यक्रम के बाद भंवर सिंह नाश्ता करने जा रहे थे। तभी एक युवक उनके पास आया और बात करने के बहाने साइड में ले गया और उन्हें गोली मार दी। 

गोली की आवाज से मौके पर हंडकंप मच गया। आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े और आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। 

लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा जिसे पुलिस ने छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। 

बात करने के बहाने से साइड में ले जाकर हमला

जानकारी के मुताबिक, श्रीराजपूत करणी सेना की बैठक उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में चल रही थी। 

इस दौरान कार्यक्रम के बाद भंवर सिंह नाश्ता करने जा रहे थे। तभी एक युवक उनके पास आया और बात करने के बहाने साइड में ले गया और उन्हें गोली मार दी। 

गोली की आवाज से मौके पर हंडकंप मच गया। आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े और आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। 

लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा जिसे पुलिस ने छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। भंवर सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर है। 

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष है आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही कार्यक्रम में मौजूद था और कार्यक्रम खत्म होने का इंतजार कर रहा था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही प्रदेशाध्यक्ष सलाडिया नाश्ता करने के लिए जा रहे थे वैसे ही आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। 

पकड़े गए आरोपी का नाम दिग्विजय सिंह बताया गया है और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष रहा है।

ये बात भी सामने आई है कि फायरिंग करने वाला आरोपी दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना में उदयपुर जिलाध्यक्ष रह चुका है। 

इसी के साथ 3 साल से वह श्री राजपूत करणी सेना में जिलाध्यक्ष था। 

आरोपी को करीब 4 महीने पहले ही श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से ही वह नाराज चल रहा था। 

टैग: Udaipur Rajasthan Crime
शेयर करें:

ताज़ा खबरें