जयपुर: जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना के बीच विवाद हो गया है। महिपाल सिंह मकराना और शिव सिंह शेखावत एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि मारपीट में महिपाल सिंह घायल हो गए। मकराना को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
rajasthan: राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष पर फायरिंग, राजपूत करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना पर आरोप, महिपाल मकराना घायल
जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना के बीच विवाद हो गया है। महिपाल सिंह मकराना और शिव सिंह शेखावत एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि मारपीट में महिपाल सिंह घायल हो गए। मकराना को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बा
संबंधित खबरें
शिव सिंह शेखावत ने बताया: "चार लोग मेरे कार्यालय में घुसे। एक बदमाश ने मुझ पर फायर कर दिया। गोली मेरे पास से निकल गई। इससे मुझे कुछ नहीं हुआ। इस दौरान मेरे गनमैन ने बदमाश को कंट्रोल किया। उसे नीचे गिरा दिया। फायरिंग करने वाले से मैंने जब रिवाॅल्वर छीनी तो वह सॉरी बोलने लगा। मेरा गनमैन फायर करने वाला था, लेकिन मैंने उसे रोक लिया।"
एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया: "घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मकराना घायल थे, उनका उपचार कराया जा रहा है। दोनों के पास गनमैन है। गनमैन से भी घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी। राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यालय में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। क्या हुआ इसे लेकर जांच हो रही है।"
इधर, घटना के बाद महिपाल सिंह मकराना के समर्थक चित्रकूट थाने पहुंचे। यहां पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। महिपाल समर्थन शिव सिंह के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं।
महिपाल की पत्नी बोलीं: "धोखे से बुलाकर मारा। इनको (महिपाल सिंह) पता था ये आदमी अकेला आएगा। उन्होंने पहले से 40 लोग इकट्ठा कर रखे थे। इसलिए उन्हें बुरी तरीके से मारा है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को भी इसी तरह धोखाधड़ी से मारा गया था। उन्होंने मुझे अभी इतना बताया है, धोखे से बुलाकर मारा गया है। फायरिंग उनकी (शिव सिंह) तरफ से हुई है। उन्होंने खुद ने नीचे फायरिंग की है। नाम लगा दिया इन्होंने फायरिंग की है। इन्होंने कुछ नहीं किया।**
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360