सवाईमोधापुर | राजस्थान में जहां एक ओर छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने के फैसले के खिलाफ छात्र नेता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं वहीं दूसरी ओर एक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की हत्या से सनसनी फैल गई है।
चाकुओं से गोदा: छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच दिनदहाड़े पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की हत्या
राज्य के सवाईमोधापुर जिले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की हत्या का मामला सामने आने के बाद छात्र नेताओं और ग्रामीणों में जमकर आक्रोश है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रुकमकेश मीणा को चाकुओं से गोदकर मार डाला।
HIGHLIGHTS
- राज्य के सवाईमोधापुर जिले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की हत्या का मामला सामने आने के बाद छात्र नेताओं और ग्रामीणों में जमकर आक्रोश है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रुकमकेश मीणा को चाकुओं से गोदकर मार डाला।
संबंधित खबरें
राज्य के सवाईमोधापुर जिले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की हत्या का मामला सामने आने के बाद छात्र नेताओं और ग्रामीणों में जमकर आक्रोश है।
चाकुओं से गोदकर मार डाला
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रुकमकेश मीणा को चाकुओं से गोदकर मार डाला।
सोमवार को दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक रुकमकेश मीणा राजकीय महाविद्यालय बामनवास में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है।
संबंधित खबरें
एनएसयूआई से छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है मृतक
23 साल का मृतक रुकमकेश मीणा पूर्व में एनएसयूआई से छात्रसंघ अध्यक्ष रहा था।
जानकारी में सामने आया है कि 3 बदमाशों ने रुकमकेश पर चाकु से ताबड़तोड़ हमला किया। जिससे वह निढ़ाल होकर गिर पड़ा।
खून से लथपथ हालत में रुकमकेश को अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठे लोग
वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिवारजनों, रिश्तेदार और ग्रामीणों ने घटना को लेकर हंगामा कर दिया।
सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के सामने रास्ता जाम कर दिया।
धरने पर बैठे लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को पत्र देकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल