नागौर | नागौर की लाडनूं विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक मनोहर सिंह के निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में शोक की लहर है।
निर्दलीय से बने भाजपाई: भाजपा के पूर्व विधायक मनोहर सिंह का आज अंतिम संस्कार, नेताओं और समर्थकों ने जताया शोक
मनोहर सिंह तीन बार विधायक बने। सबसे पहले 1989 में निर्दलीय विधायक के तौर पर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली और दूसरी बार 2023 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता।
HIGHLIGHTS
- मनोहर सिंह तीन बार विधायक बने। सबसे पहले 1989 में निर्दलीय विधायक के तौर पर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली और दूसरी बार 2023 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक के समर्थक और राजनेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
मनोहर सिंह का रविवार को निधन हो गया था। वे 74 साल के थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
बीमारी के चलते उनका राजधानी जयपुर में इलाज चल रहा था।
आज अंतिम संस्कार
संबंधित खबरें
पूर्व विधायक मनोहर सिंह की पार्थिव देह का सोमवार यानि आज करणी पैलेस के पास स्थित जोड़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राजस्थान भाजपा ने भी पूर्व विधायक मनोहर सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि...
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।ॐ शांति!
नगौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी मनोहर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
#नागौर जिले की लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री मनोहर सिंह जी का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो जाने का समाचार अत्यंत दु:खद व पीड़ादायक है ! मनोहर सिंह जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है ,परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें ,… pic.twitter.com/KpyKES5NVu
तीन बार रहे विधायक
मनोहर सिंह तीन बार विधायक बने। सबसे पहले 1989 में निर्दलीय विधायक के तौर पर विधानसभा पहुंचे।
इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली और दूसरी बार 2023 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता।
इसके बाद 2013 में भी उन्होंने भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ा और विजयी हुए।
ताज़ा खबरें
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
ईरान-इजरायल तनाव: सर्वदलीय बैठक में सरकार का भरोसा, 'भारत में ऊर्जा संकट नहीं, LPG उत्पादन 60% बढ़ा'
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी: बुलेट ट्रेन की रफ्तार के आगे नहीं टिक पाएगी पंचर साइकिल
क्या भारतीय इतिहास से जानबूझकर मिटाया गया सम्राट विक्रमादित्य का अस्तित्व? जानिए विक्रम संवत् की अनसुनी गाथा