जयपुर | UN Water Conference 2023: केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत गिरफ्तारी की अटकलों के बीच संयुक्त राष्ट्र में ’स्वच्छ जल-जीवन-मिशन को लेकर छाए हुए हैं।
मोदी विजन से कराया अवगत: गिरफ्तारी की अटकलों के बीच ’यूएन वॉटर कॉन्फ्रेंस’ में छाए गजेंद्र सिंह शेखावत
न्यूयॉर्क में आयोजित यूएन वॉटर कॉन्फ्रेंस 2023 को संबोधित करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानरमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से साकार हुए ’जल जीवन मिशन’ के अलावा स्वच्छ भारत मिशन के बारे में पूरी दुनिया को अवगत कराया।
HIGHLIGHTS
- न्यूयॉर्क में आयोजित यूएन वॉटर कॉन्फ्रेंस 2023 को संबोधित करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानरमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से साकार हुए ’जल जीवन मिशन’ के अलावा स्वच्छ भारत मिशन के बारे में पूरी दुनिया को अवगत कराया।
संबंधित खबरें
न्यूयॉर्क में आयोजित यूएन वॉटर कॉन्फ्रेंस 2023 को संबोधित करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानरमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से साकार हुए ’जल जीवन मिशन’ के अलावा स्वच्छ भारत मिशन के बारे में पूरी दुनिया को अवगत कराया।
इसी के साथ उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, मैंने भारत में जल के क्षेत्र में आ रहे सकारात्मक और व्यापक बदलाव के बारे में दुनिया को जानकारी दी है।
यह सम्मेलन विश्व स्तर पर ’वॉटर एक्शन एजेंडा’ को लक्षित है, ताकि जल क्षेत्र में सभी देशों की साझेदारी सतत विकास लक्ष्य के रूप में सुनिश्चित हो।
आपको बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र द्वारा ’नमामि गंगे मिशन’ को हाल ही में मॉन्ट्रियल में हुए जैव विविधता सम्मेलन में प्राकृतिक दुनिया को पुनर्जीवित करने के शीर्ष 10 फ्लैगशिप कार्यक्रमों में जगह दी गई है।
संबंधित खबरें
स्वच्छ भारत मिशन वर्ष 2019 में मील का पत्थर बना, जब देश को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया था।
SDG 6.2 हासिल करने की अपनी यात्रा में 2014 से हमने 105 मिलियन से अधिक शौचालय बनाए हैं और 600 मिलियन से अधिक भारतीयों की स्वच्छता के प्रति आदतों को बदला है।#UNWaterConference pic.twitter.com/1jPaGbwccy
इस दौरान केन्द्री मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन, जो एसडीजी लक्ष्य 6.1 का पर्याय है, का उद्देश्य 2024 तक ग्रामीण घरों में सुरक्षित और स्वच्छ जल पहुंचाना है।
मिशन मोड में 50 बिलियन डॉलर के इस महत्वाकांक्षी अभियान को सफलतापूर्वक जनता तक पहुंचाकर हम 2030 से पहले एसडीजी 6.1 हासिल करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि, भारत ने जल क्षेत्र में 240 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है। भारत स्वच्छता और पेयजल पर दो व्यापक अभियानों के माध्यम से काम कर रहा है।
इससे पहले गजेंद्र सिंह शेखावत ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के दर्शन कर शीश नवाया।
भारत ने जल क्षेत्र में 240 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है।
भारत स्वच्छता और पेयजल पर दो व्यापक अभियानों के माध्यम से काम कर रहा है।#UNWaterConference pic.twitter.com/IcVJRwfXvo
वहीं दूसरी ओर, पिछले महीनों से राजस्थान के मुख्यमंत्री और गजेंद्र सिंह के बीच जबरदस्त जुबानी और कानूनी जंग छिड़ी हुई है।
ऐसे में दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फिलहाल समन जारी नहीं करने का आदेश दिया है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल