आबूरोड | शहर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तलवार नाका इलाके में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में रिपोर्ट दी और बताया कि उनकी बेटी 4 तारीख को परिवार के साथ गांव में किसी शादी में गई थी, लेकिन वह रातभर घर नहीं लौटी।
आबूरोड: तलवार नाका इलाके में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
शहर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तलवार नाका इलाके में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में रिपोर्ट दी और बताया कि उनकी बेटी 4 तारीख को परिवार के साथ गांव में किसी शादी में गई थी, लेकिन वह रातभर घर नहीं लौटी।
संबंधित खबरें
5 जुलाई की सुबह घर लौटकर बेटी ने बताया कि शादी समारोह के दौरान सनी पुत्र अमरा और लाल पुत्र दिता निवासी तलवार नाका ने उसका अपहरण कर लिया। दोनों उसे तलवार नाका क्षेत्र के जंगल में सुनसान जगह पर ले गए और मुंह पर कपड़ा बांधकर चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। नाबालिग लड़की के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस नाबालिग लड़की का मेडिकल और बयान दर्ज करेगी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360