thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

Rajasthan: देवराज मोची के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे राज्यपाल, गुलाबचंद कटारिया, 9.12 लाख की सहायता राशि प्रदान की

thinQ360 thinQ360

शहर के भट्टियानी चौहट्टा स्थित सरकारी स्कूल के बाहर 16 अगस्त को दो स्कूली छात्रों के विवाद में देवराज मोची चाकू वार से गंभीर रूप से घायल हो गया था। एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान 19 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई थी।

HIGHLIGHTS

  • बुधवार को राज्यपाल कटारिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल आदि खेरादीवाड़ा में स्व. देवराज के घर पहुंचे। वहां उन्होंने देवराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। छात्र के पिता पप्पूलाल मोची, माता श्रीमती निमादेवी और बहन सुश्री सुहानी सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया।
governor gulabchand kataria arrived to console the family of devraj mochi

जयपुर । पंजाब के राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार अपराह्न खेरादीवाड़ा में मृतक छात्र स्व. देवराज मोची के घर पर पहुंचे। वहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और राज्य सरकार की ओर से 9 लाख 12 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई।

शहर के भट्टियानी चौहट्टा स्थित सरकारी स्कूल के बाहर 16 अगस्त को दो स्कूली छात्रों के विवाद में देवराज मोची चाकू वार से गंभीर रूप से घायल हो गया था। एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान 19 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई थी।

बुधवार को राज्यपाल कटारिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल आदि खेरादीवाड़ा में स्व. देवराज के घर पहुंचे। वहां उन्होंने देवराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। छात्र के पिता पप्पूलाल मोची, माता श्रीमती निमादेवी और बहन सुश्री सुहानी सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया।

कटारिया ने पीड़ित परिवारों को संबल देते हुए बिटिया सुहानी को उच्च स्तर तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस घटना पर दु:ख जताया और परिजनों को पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत सख्त कार्यवाही के लिए भी आश्वस्त किया।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें