जयपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के 750 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित देश के लिए 85 हजार करोड़ रूपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
कलराज मिश्र राजभवन से ऑनलाइन जुड़े: राज्यपाल कलराज मिश्र ने बताया देश और राजस्थान के लिए बड़ी सौगात
राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान सहित देशभर के लिए रेलवे की इन परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थानवासियों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी सौगात दी है
HIGHLIGHTS
- राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान सहित देशभर के लिए रेलवे की इन परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थानवासियों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी सौगात दी है
संबंधित खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान जयपुर मंडल के धानक्या व रेवाड़ी जंक्शन स्टेशन स्थित माल गोदाम और राजस्थान के जयपुर सहित चार स्टेशन पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल्स का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। राज्यपाल कलराज मिश्र भी इस कार्यक्रम में राजभवन से वर्चुअल जुड़े।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान सहित देशभर के लिए रेलवे की इन परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थानवासियों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी सौगात दी है।
इससे आने वाले समय में रेल परिवहन के जरिए देश की अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना की दिशा में भी यह बड़ा कदम है।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल