जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर जोधपुर स्थित कन्हैया गौशाला पहुंचकर वहां भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने बाद में गौशाला में गाय का पूजन कर नन्हे बछड़े का दुलार भी किया। उन्होंने गायों को हरा चारा भी खिलाया।
Rajasthan: राज्यपाल का जन्माष्टमी पर गौशाला और डेयरी संयंत्र का अवलोकन
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जन्माष्टमी के अवसर पर जोधपुर की कन्हैया गौशाला में भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की और गायों का पूजन किया।
HIGHLIGHTS
- गौशाला की व्यवस्थाओं, प्रबंधन और गौधन संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। जोधपुर में डेयरी संयंत्र का अवलोकन कर विभिन्न उत्पादों और दूध वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।
संबंधित खबरें

गौशाला का अवलोकन करते हुए उन्होंने गौधन संरक्षण के साथ गौ उत्पादों के प्रभावी विपणन की रणनीति पर कार्य करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कन्हैया गौशाला की व्यवस्थाओं, प्रबंधन और गौधन संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

डेयरी संयंत्र का अवलोकन—
संबंधित खबरें
राज्यपाल ने जोधपुर में डेयरी संयंत्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान डेयरी के विभिन्न उत्पादों, दूध वितरण व्यवस्था और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए पशुपालकों को सभी स्तरों पर लाभान्वित किए जाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण भी किया।

टैग:
rajasthan
jaipur
Haribhau Bagde
Jodhpur
cow worship
Gaushala management
Janmashtami
KanhaiyaGaushala
CowProtection
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
क्राइम
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
लाइफ स्टाइल
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
राजनीति
thinQ360