नागौर | राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का ऐसा स्वागत हुआ जो पहले कभी किसी ने भी नहीं देखा गया होगा।
हनुमान बेनीवाल का अनोखा स्वागत: 20 जेसीबी, 11 क्विंटल फूल से ’वेलकम’, बोले- कोई कमजोर आदमी होता तो दब जाता
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को सम्मान देने के लिए उनके समर्थकों ने 20 जेसीबी को दोनों ओर खड़ा किया और खुद भी उन पर खड़े होकर करीब 11 क्विंटल फूल बरसाए। ये नजारा देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो किसी फिल्म की शूंटिंग हो रही हो।
HIGHLIGHTS
- नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को सम्मान देने के लिए उनके समर्थकों ने 20 जेसीबी को दोनों ओर खड़ा किया और खुद भी उन पर खड़े होकर करीब 11 क्विंटल फूल बरसाए। ये नजारा देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो किसी फिल्म की शूंटिंग हो रही हो।
संबंधित खबरें
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को सम्मान देने के लिए उनके समर्थकों ने 20 जेसीबी को दोनों ओर खड़ा किया और खुद भी उन पर खड़े होकर करीब 11 क्विंटल फूल बरसाए।
ये नजारा देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो किसी फिल्म की शूंटिंग हो रही हो।
बजरी माफियाओं के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन
दरअसल, नागौर सांसद बेनीवाल के इस तरह से स्वागत करने के पीछे बजरी माफियाओं को करारा जवाब देना था।
संबंधित खबरें
सोमवार को बेनीवाल के नेतृत्व में बजरी माफियाओं के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया था। जिसमें भाग लेने के लिए भारी संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा हुए थे।
इस दौरान उनके समर्थकों ने बजरी माफियाओं के मुख्य हथियार के रूप में काम आने वाली जेसीबी पर खड़े होकर बेनीवल पर फूलों की वर्षा कर माफियाओं को चेताने का काम किया।
नागौर के रियां में हुए इस हल्ला बोल प्रदर्शन में हजारों की संख्या में हनुमान बेनीवाल के समर्थकों ने भाग लिया।
आज नागौर जिले के रियां बड़ी उपखंड मुख्यालय पर RLP सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री @hanumanbeniwal जी का स्थानीय लोगो द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया ! pic.twitter.com/dUCybiuSzN
बेनीवाल बोले- कमजोर आदमी होता तो दब जाता
प्रदेश में बजरी माफियाओं के आतंक के खिलाफ हल्ला बोलते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि आपने फूलों से मेरा ऐसा स्वागत किया है, अगर कोई कमजोर आदमी होता तो फूलों के नीचे दब जाता।
इसी के साथ सांसद बेनीवाल ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लीज धारक मेघराज सिंह और उसके समूह के बजरी खनन के पट्टे निरस्त करने के लिए आवाज उठाई।
बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में लीज के नाम पर बजरी के व्यापार में बड़ा अवैध लेन-देन हुआ है जिसकी जांच ईडी से करवाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजना चाहिए।
आरएलपी सुप्रिमो ने कहा कि आज बजरी माफिया राजस्थान में समानांतर सरकार चला रहा है और भाजपा-कांग्रेस के नेताओं का खर्चा वहन कर रहा है। जिसके चलते माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
बजरी माफिया पुलिस और लोगों पर लगातार हमलों की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
नागौर जिले के रियां उपखंड में बजरी माफिया ने नदी में तय प्रावधानों से ज्यादा गहराई तक बजरी का खनन करके नदी के अस्तित्व को बिगाड़ दिया,@RajGovOfficial के जिम्मेदारों के संरक्षण में बजरी माफिया की गुंडागर्दी से आमजन त्रस्त है ,RLP विधायक अफसरों के साथ मौका स्थिति का जायजा लेते हुए… pic.twitter.com/JD8NYNcQzn
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल