thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

Rajasthan: हनुमानगढ़ जिला प्रभारी सचिव ने जिला परिषद का किया निरीक्षण

thinQ360 thinQ360

सुरपुर ने निरीक्षण के बाद एक बैठक की। इसमें उन्होंने जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री सुनीता चौधरी और अन्य अधिकारियों को दिशा

HIGHLIGHTS

  • जिला प्रभारी सचिव ने सभी से ऑडिट  पैरा पढ़ने के लिए कहा ताकि पहले की कमियां  जानते हुए आगामी कार्यों में आवश्यक सुधार किया जा सके। उन्होंने पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार—प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में डिजिटल मॉड्यूल को अपनाया जाए। ई—फाइल और ई—डाक पर ही राजकीय कार्य किए जाए
hanumangarh district incharge secretary inspected the district council
जिला प्रभारी सचिव डाॅ. रवि कुमार

जयपुर । हनुमानगढ़ जिला प्रभारी सचिव डाॅ. रवि कुमार सुरपुर ने गुरुवार को जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक सेक्शन में जाकर कार्मिकों से किया तथा  ई—फाइल सम्बंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ई—फाइल प्रणाली से कार्यों को गति मिली हैं। इसमें अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्मिकों की एसएसओ आइडी पर ई—फाइल आउटबॉक्स को भी देखा।

सुरपुर ने निरीक्षण के बाद एक बैठक की। इसमें उन्होंने जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री सुनीता चौधरी और अन्य अधिकारियों को दिशा—निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हित में कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के लिए गंभीर है।  इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।  कार्यालय के वित्तीय प्रबंधन, पेंडिंग फाइलों और अवधिपार होने वाले व हो चुके कार्यों की सूची बनाकर नियमित मॉनिटरिंग करें।

जिला प्रभारी सचिव ने सभी से ऑडिट  पैरा पढ़ने के लिए कहा ताकि पहले की कमियां  जानते हुए आगामी कार्यों में आवश्यक सुधार किया जा सके। उन्होंने पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार—प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में डिजिटल मॉड्यूल को अपनाया जाए। ई—फाइल और ई—डाक पर ही राजकीय कार्य किए जाए।
 
इस दौरान उन्होंने जिला प्रमुख श्रीमती कविता मेघवाल से मुलाकात करते हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। इसके बाद जिला परिषद परिसर में पौधारोपण भी किया।  

शेयर करें:

ताज़ा खबरें