thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

प्रदेश में अगले 24 घंटे फिर भारी: सूखे तिनके की तरह धराशायी हो गया विशाल मोबाइल टावर, वीडियो उड़ा देगा होश

desk desk

एक और रेत का तूफान जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर रहा है वहीं दूसरी ओर तूफानी बारिश अपना कहर बरपा रही है।  जिसके चलते प्रदेश में अब तक 15 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और न जाने कितने ही पशु-पक्षी अपनी जान गंवा चुके हैं। 

HIGHLIGHTS

  • एक और रेत का तूफान जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर रहा है वहीं दूसरी ओर तूफानी बारिश अपना कहर बरपा रही है।  जिसके चलते प्रदेश में अब तक 15 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और न जाने कितने ही पशु-पक्षी अपनी जान गंवा चुके हैं। 
huge mobile tower collapsed like dry straw video viral on social media
Mobile Tower

जयपुर | राजस्थान में इन दिनों प्रकृति अपना कहर बरपा रही है। पिछले चार-पांच दिनों से प्रदेश में मौसम पलटा हुआ है।

न जाने कब आंधी शुरू हो जाती है और न जाने कभी भी ओले गिरने।

जहां घरों से बिजली गायब है वहां आसमान से धमाके के साथ बिजली गिरना जारी है। 

एक और रेत का तूफान जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर रहा है वहीं दूसरी ओर तूफानी बारिश अपना कहर बरपा रही है। 

जिसके चलते प्रदेश में अब तक 15 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और न जाने कितने ही पशु-पक्षी अपनी जान गंवा चुके हैं। 

आंधी-तूफान ऐसा आता है कि जाने के बाद तबाही का मंजर पीछे छोड़ जाता है। 

सड़कों पर से वर्षों पुराने आसमान छूत पेड़ जमीं पर धराशायी हो रहे हैं तो बिजली के खंभें तारों के साथ झूले की भांति झूल रहे हैं। 

विज्ञापनों के होर्डिंग्स बिना पैसा वसूल किए ही लोगों के पावों तले कुचले जा रहे हैं। 

इसी बीच एक ऐसा नजारा भी सामने आया जिसे लाइव देखने वालों का तो कलेजा ही कांप उठा।

नागौर जिले में रविवार को आए तूफान से शहर के खत्रीपुरा क्षेत्र में एक विशाल मोबाइल टॉवर ऐसे जमींदोज हो गया जैसे कोई सूखा तिनका हो।

गनीमत ये रही की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन नुकसान बड़ा हुआ है।

इस मोबाइल टावर ने गिरते समय कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके चलते मकानों को नुकसान हुआ है। 

तेज हवाओं में मकानों की छतों पर लगे टिन शेड ऐसे उड़ रहे हैं जैसे कोई ताश का पत्ता उड़ गया हो।

प्रदेश में चल रहे इस आंधी-तूफान ने विद्युत विभाग को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया है।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें