जयपुर | राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया हैं। जिसके बाद जयपुर के विधायकपुरी थाने में मामला दर्ज करवाया गया हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल: सीएम गहलोत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का वीडियो किया अपलोड, पुलिस में मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार बजरंग विहार शिप्रापथ निवासी परमेश्वर लाल ने इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत कर्ता ने कहा है कि हेमराज नाम के एक व्यक्ति का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जानबूझकर अपलोड किया गया है।
HIGHLIGHTS
- पुलिस के अनुसार बजरंग विहार शिप्रापथ निवासी परमेश्वर लाल ने इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत कर्ता ने कहा है कि हेमराज नाम के एक व्यक्ति का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जानबूझकर अपलोड किया गया है।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति ने जान-बूझकर एक इंटरव्यू बनाकर फेसबुक पेज पर वीडियो अपलोड किया है जिसमें सीएम गहलोत के लिए अभद्र टिप्पणी की है।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया और पुलिस को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करना पड़ा।
अब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच विधायकपुरी थाना इंचार्ज राजेश गौतम कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार बजरंग विहार शिप्रापथ निवासी परमेश्वर लाल ने इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
संबंधित खबरें
शिकायत कर्ता ने कहा है कि हेमराज नाम के एक व्यक्ति का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जानबूझकर अपलोड किया गया है।
वीडियो में सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ आपत्ति जनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
इस वीडियो में अभद्रता के साथ-साथ धमकी भरी भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठ रही थी।
पहले भी सामने आ चुके हैं इस तरह के मामले
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का ये कोई पहला मामला नहीं है।
इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में दौसा के दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
जिन पर आरोप था कि इन लोगों ने लोकगीतों के माध्यम से मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल