जयपुर: राजधानी जयपुर (Jaipur) के पॉश इलाके सिविल लाइंस (Civil Lines) में गुरुवार सुबह लेपर्ड (Leopard) देखे जाने से हड़कंप मच गया। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत (Suresh Singh Rawat) के बंगले में घुसने की सूचना पर वन विभाग (Forest Department) की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है।
जयपुर : सिविल लाइंस में घुसा लेपर्ड, मंत्री के बंगले में हड़कंप
राजधानी जयपुर (Jaipur) के पॉश इलाके सिविल लाइंस (Civil Lines) में गुरुवार सुबह लेपर्ड (Leopard) देखे जाने से हड़कंप मच गया। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत (Suresh Singh Rawat) के बंगले में घुसने की सूचना पर वन विभाग (Forest Department) की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है।
HIGHLIGHTS
- जयपुर के सिविल लाइंस इलाके में लेपर्ड देखा गया। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के बंगले में घुसा लेपर्ड। वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी। पहले भी कई बार आबादी वाले इलाकों में आ चुका है लेपर्ड।
संबंधित खबरें
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह सिविल लाइंस क्षेत्र में कांग्रेस नेता सचिन पायलट के 11 नंबर बंगले के पास एक लेपर्ड दिखाई दिया। इसके बाद यह लेपर्ड जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी आवास में घुस गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
लेपर्ड के बंगले में घुसने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। डीसीएफ विजयपाल सिंह और रेंजर जितेंद्र सिंह शेखावत सहित रेस्क्यू टीम लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज करने के प्रयास में जुटी हुई है। इस इलाके में राजभवन, मुख्यमंत्री आवास और कई मंत्रियों व वरिष्ठ अफसरों के सरकारी आवास हैं, जिससे सुरक्षा और सतर्कता बढ़ गई है।
जयपुर में पहले भी दिखे हैं लेपर्ड
संबंधित खबरें
यह पहला मौका नहीं है जब जयपुर के आबादी वाले इलाकों में लेपर्ड देखा गया है। पिछले कुछ महीनों में दुर्गापुरा, गोपालपुरा, जगतपुरा, खो-नागोरियान और विद्याधर नगर सहित कई पॉश इलाकों में लेपर्ड देखे जा चुके हैं। इससे जयपुरवासियों में लगातार दहशत का माहौल बना रहता है।
पिछले शुक्रवार को नाहरगढ़ सेंचुरी के पास गुर्जर घाटी इलाके में डेढ़ साल की मादा लेपर्ड ने एक महिला को चोटिल कर दिया था। जिस पर गुस्साए लोगों ने डंडे बरसाकर लेपर्ड को मार दिया था। वन विभाग को सोमवार को सर्च अभियान के दौरान पहाड़ी पर उसका शव मिला था। इन घटनाओं से शहरी क्षेत्रों में वन्यजीवों के प्रवेश को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360