जयपुर | राजधानी जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जयपुर के पूर्व जिला प्रमुख हजारी लाल नागर का सोमवार को निधन हो गया है।
SMS में कराया था भर्ती: नहीं रहे जयपुर के पूर्व जिला प्रमुख हजारी लाल नागर, अचानक तबीयत बिगड़ी और...
जयपुर के पूर्व जिला प्रमुख हजारी लाल नागर का सोमवार को निधन हो गया है। नागर का आज जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है।
HIGHLIGHTS
- जयपुर के पूर्व जिला प्रमुख हजारी लाल नागर का सोमवार को निधन हो गया है। नागर का आज जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है।
संबंधित खबरें
नागर का आज जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है।
उन्हें रविवार की रात को अचानक तबीयत बिगड़ने पर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया था।
इलाज के दौरान सोमवार को नागर की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
संबंधित खबरें
जैसे ही नागर के निधन की खबर फैली वैसे ही देखते ही देखते एसएमएस अस्पताल परिसर और बाहर उनके समर्थकों की भीड़ जमा हो गई।
नागर के निधन से उनके क्षेत्र और समर्थकों में शोक की लहर छा गई है।
नागर के समर्थक और जनप्रतिनिधी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
एसएमएस से दूदू ले जाया गया शव
जयपुर के पूर्व जिला प्रमुख नागर के शव को एसएमएस अस्पताल से सीधे दूदू ले जाया गया है।
दूदू विधायक बाबूलाल नागर के भाई थे हजारी लाल
गौरतलब है कि हजारी लाल नागर दूदू विधायक बाबूलाल नागर के भाई है।
हजारी लाल नागर राजधानी जयपुर प्रमुख रहे। इस दौरान उन्होंने विकास के कई कार्य किए।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल